Samachar Nama
×

US Attack on Iran: चाबहार से हॉर्मुज तक गूंजे धमाके, अमेरिकी हमलों से ईरान में मचा हड़कंप, लगातार 9वीं रात हुआ हमला

US Attack on Iran: चाबहार से हॉर्मुज तक गूंजे धमाके, अमेरिकी हमलों से ईरान में मचा हड़कंप, लगातार 9वीं रात हुआ हमला

अमेरिका और ईरान के बीच ज़बरदस्त टकराव चल रहा है। अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार (20 जुलाई) को हमलों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन नए हमलों का मकसद ईरान की क्षमताओं को कमज़ोर करना था। मिसाइलों और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करके ईरान पर ज़बरदस्त बमबारी की गई है।

अमेरिका का दावा है कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहा है, इसीलिए वह ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ईरान पर हमले का मकसद उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।" ट्रंप ने ऐलान किया कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा।

**ईरान का बदला; अमेरिकी सैनिक की मौत**

ईरान ने भी अमेरिकी हमलों का कड़ा जवाब दिया है। अल जज़ीरा के मुताबिक, एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। सेना ने बताया कि उत्तरी इराक में ईरानी ड्रोन से गिराया गया बम शुरू में फटा नहीं था; लेकिन जब एक अमेरिकी सैनिक ने उसे डिफ्यूज करने की कोशिश की, तो वह फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 28 फरवरी से शुरू हुए इस टकराव में 17 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है।

**कमर्शियल जहाज में भीषण आग**

इस बीच, ब्रिटिश नौसेना ने ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज में लगी भीषण आग के बारे में अहम जानकारी दी है। हालांकि आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह अमेरिका या ईरान के हमले की वजह से हो सकती है। गौरतलब है कि ईरान अमेरिकी हमलों का जवाब देता रहा है और उसने कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

Share this story

Tags