Samachar Nama
×

 अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान अमेरिकी सेना का MH60 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, क्रू अब भी लापता 

 अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान अमेरिकी सेना का MH60 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, क्रू अब भी लापता 

अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान US नेवी का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। तीन क्रू मेंबर को बचा लिया गया, जबकि एक लापता है। US सेना ने बुधवार (1 जून) को एक बयान में यह जानकारी दी।

US नेवी के 5वें फ्लीट के मुताबिक, यह घटना किसी दुश्मन देश के हमले का नतीजा नहीं थी। यह हेलीकॉप्टर एयरक्राफ्ट कैरियर USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश पर तैनात था। यह हादसा 1 जुलाई को सुबह 3:30 बजे (लोकल टाइम) हुआ। इसमें चार क्रू मेंबर सवार थे; तीन घायल हुए और उन्हें बचा लिया गया, जबकि एक लापता है।

**लापता क्रू मेंबर की तलाश में टीमें**

लापता क्रू मेंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। नेवी ने कहा कि US नेवी की टीमें लापता व्यक्ति की तलाश कर रही हैं और हादसे की जांच चल रही है।

**सी हॉक हेलीकॉप्टर की खासियतें**

सी हॉक एक ट्विन-इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। इसका इस्तेमाल खास मिलिट्री ऑपरेशन, सर्च एंड रेस्क्यू मिशन, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है। US आर्मी ने 1979 में अपने फ्लीट में UH-60 ब्लैक हॉक को शामिल किया था। नेवी को 1983 में SH-60B सी हॉक और 1988 में SH-60F मिला। MH-60S के लिए पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन 'हेलीकॉप्टर कॉम्बैट सपोर्ट स्क्वाड्रन फाइव' था, जो गुआम में तैनात था।

Share this story

Tags