Samachar Nama
×

ईरान पर फिर गरजे ट्रम्प, वीडियो में बोले- नहीं सुधरा तो मिट जाएगा अस्तित्व; अमेरिकी नौसेना ने भी किए 10 सैन्य ठिकानों पर हमले

ईरान पर फिर गरजे ट्रम्प, वीडियो में बोले- नहीं सुधरा तो मिट जाएगा अस्तित्व; अमेरिकी नौसेना ने भी किए 10 सैन्य ठिकानों पर हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं करता है तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ईरान कभी नहीं सुधरेगा और अमेरिका हमेशा संयम नहीं बरत सकता।

उन्होंने लिखा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है जब अमेरिका को उस सैन्य अभियान को पूरा करना पड़े, जिसकी शुरुआत पहले ही बेहद सफल तरीके से की जा चुकी है। ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी स्थिति बनी तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त हो सकता है। इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने जानकारी दी है कि अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। कमांड के अनुसार, ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के पास स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।

बताया गया कि यह सैन्य कार्रवाई 'एम/टी किकु' (MT Kiku) नामक तेल टैंकर पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस जवाबी कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान को कड़ा संदेश देना था।अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प का यह बयान औ अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पश्चिम एशिया में हालात को और अधिक संवेदनशील बना सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब दोनों देशों के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Share this story

Tags