अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) अपने आखिरी मिशन की ओर, वीडियो में जाने नासा ने 2030 तक सुरक्षित ढंग से पृथ्वी पर लाने की योजना बनाई
पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 2028 से शुरू होकर 2030 तक इसे सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर लाने की योजना सार्वजनिक की है।
नासा ने इस ऑपरेशन के लिए करीब 1 अरब डॉलर यानी लगभग 9500 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। ISS पिछले 25 सालों से दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के रूप में कार्यरत रही है। हालांकि, इसका निर्धारित कार्यकाल अब पूरा हो चुका है और कई बार बढ़ाया जा चुका था।
हाल के वर्षों में ISS में लगातार तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं और इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। नासा का कहना है कि इस तरह से स्टेशन को नियंत्रित तरीके से पृथ्वी पर लाना जरूरी है ताकि अंतरिक्ष और पृथ्वी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह कदम अंतरिक्ष अनुसंधान और विज्ञान के क्षेत्र में एक युग का अंत भी दर्शाता है, क्योंकि ISS ने पिछले दो दशकों में अंतरिक्ष में मानव रहन-सहन और अनुसंधान के नए मानक स्थापित किए हैं।

