ईरान-इजराइल में फिर भड़की जंग: वीडियो में जाने सीजफायर टूटते ही मिसाइल हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर
मिडिल ईस्ट एक बार फिर युद्ध की आग में झुलस उठा है। अप्रैल में हुए अस्थायी सीजफायर के महज दो महीने बाद ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष ने फिर से खतरनाक मोड़ ले लिया है। रविवार रात ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात तेजी से बिगड़ते चले गए।
ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली सैन्य हमलों के जवाब में की गई है। ईरान के इस कदम ने पूरे क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है।
हमले के बाद इजराइल के कई हिस्सों में सायरन बजने लगे और लोगों को तुरंत सुरक्षित बंकरों में भेजा गया। आम नागरिकों में दहशत का माहौल देखा गया और कई इलाकों में आपातकालीन स्थिति लागू कर दी गई।
इजराइल का जवाबी हमला
ईरान के हमले के कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने भी पलटवार किया। इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। सेना के अनुसार यह कार्रवाई ईरान की “आक्रामक कार्रवाई” के जवाब में की गई है।
इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में सैन्य ढांचे और रणनीतिक ठिकानों को टारगेट करने की बात कही गई है। हालांकि दोनों देशों की ओर से नुकसान को लेकर आधिकारिक आंकड़े पूरी तरह स्पष्ट नहीं किए गए हैं।
बढ़ते तनाव ने बढ़ाई चिंता
इस ताजा संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। सीजफायर टूटने के बाद क्षेत्र में व्यापक युद्ध की आशंका फिर से गहराने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो यह संघर्ष पूरे मिडिल ईस्ट को अस्थिर कर सकता है।इधर, हमलों के बाद कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और

