Samachar Nama
×

सर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर चाकू से हमला, पुलिस की गोली से नाबालिग हमलावर की मौत

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया। दो चाकू लेकर पहुंचे नाबालिग हमलावर ने कथित तौर पर ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे सर्बिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और खतरे का स्तर बढ़ाकर रेड कर दिया गया। यह देश में खतरे का सबसे ऊंचा स्तर है।

ISIS से जुड़े होने का शक, आतंकी हमले के तौर पर जांच शुरू

सर्बिया के कार्यवाहक गृह मंत्री इविका डाचिच के मुताबिक, हमले में पुलिसकर्मी के सिर पर मामूली चोट आई है। घटना के बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही संदिग्ध पर नजर रख रही थीं। उस पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) का समर्थक होने का शक था। आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ISIS का काला झंडा भी प्रदर्शित किया था।अधिकारियों ने मामले की जांच आतंकी हमले के एंगल से शुरू की है। गृह मंत्री ने बताया कि संदिग्ध नाबालिग था, लेकिन घटना के बाद उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

दो साल में दूसरी बार दूतावास के बाहर हमला

बेलग्रेड में इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाए जाने की यह दो साल में दूसरी घटना बताई जा रही है।

इससे पहले जून 2024 में एक हमलावर ने क्रॉसबो यानी तीर चलाने वाले हथियार से सर्बियाई पुलिस अधिकारी की गर्दन पर हमला किया था।

इजराइली दूतावास बेलग्रेड के एक महंगे इलाके में स्थित है। इसके पास ही अमेरिकी दूतावास भी है। इजराइली दूतावास की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक विशेष यूनिट तैनात रहती है। इस यूनिट के जवानों के पास ऑटोमैटिक हथियार होते हैं।

चुनाव के बाद सर्बिया में राजनीतिक बदलाव

सर्बिया में हाल ही में संसदीय चुनाव हुए थे। करीब दो साल से जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद युवाओं के नेतृत्व वाले आंदोलन ने पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच के खेमे को चुनाव में हरा दिया।

हालांकि, चुनाव के बाद अभी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में वुचिच और उनके सहयोगियों का पुलिस व्यवस्था पर नियंत्रण बना हुआ है।

चुनाव से 40 दिन पहले बनी पार्टी ने हासिल की जीत

छात्रों के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘स्टूडेंट लिस्ट, स्टूडेंट्स विन’ को चुनाव से महज 40 दिन पहले मान्यता मिली थी। इसके बावजूद गठबंधन ने चुनाव में जीत हासिल की।

हालांकि, जीतने वाले 141 उम्मीदवारों में एक भी छात्र शामिल नहीं है। गठबंधन ने छात्रों के बजाय एथलीटों, किसानों और आम नागरिकों को उम्मीदवार बनाया था। इन उम्मीदवारों का चयन छात्रों ने खुद किया था।

चुनाव लड़ने के लिए जरूरी धन जुटाने के लिए छात्रों ने क्राउडफंडिंग का सहारा लिया। गठबंधन के विजयी उम्मीदवारों में करीब 65 प्रतिशत के पास डॉक्टरेट या उससे उच्च स्तर की डिग्री होने का दावा किया गया है।

इस राजनीतिक बदलाव के बीच इजराइली दूतावास के बाहर हुआ हमला सर्बिया की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बन गया है। अधिकारियों की जांच का मुख्य फोकस हमलावर की पहचान, उसके संभावित आतंकी संबंधों और हमले के पीछे की मंशा पर है।

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया। दो चाकू लेकर पहुंचे नाबालिग हमलावर ने कथित तौर पर ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे सर्बिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और खतरे का स्तर बढ़ाकर रेड कर दिया गया। यह देश में खतरे का सबसे ऊंचा स्तर है।

ISIS से जुड़े होने का शक, आतंकी हमले के तौर पर जांच शुरू

सर्बिया के कार्यवाहक गृह मंत्री इविका डाचिच के मुताबिक, हमले में पुलिसकर्मी के सिर पर मामूली चोट आई है। घटना के बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही संदिग्ध पर नजर रख रही थीं। उस पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) का समर्थक होने का शक था। आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ISIS का काला झंडा भी प्रदर्शित किया था।

अधिकारियों ने मामले की जांच आतंकी हमले के एंगल से शुरू की है। गृह मंत्री ने बताया कि संदिग्ध नाबालिग था, लेकिन घटना के बाद उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

दो साल में दूसरी बार दूतावास के बाहर हमला

बेलग्रेड में इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाए जाने की यह दो साल में दूसरी घटना बताई जा रही है।

इससे पहले जून 2024 में एक हमलावर ने क्रॉसबो यानी तीर चलाने वाले हथियार से सर्बियाई पुलिस अधिकारी की गर्दन पर हमला किया था।

इजराइली दूतावास बेलग्रेड के एक महंगे इलाके में स्थित है। इसके पास ही अमेरिकी दूतावास भी है। इजराइली दूतावास की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक विशेष यूनिट तैनात रहती है। इस यूनिट के जवानों के पास ऑटोमैटिक हथियार होते हैं।

चुनाव के बाद सर्बिया में राजनीतिक बदलाव

सर्बिया में हाल ही में संसदीय चुनाव हुए थे। करीब दो साल से जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद युवाओं के नेतृत्व वाले आंदोलन ने पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच के खेमे को चुनाव में हरा दिया।

हालांकि, चुनाव के बाद अभी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में वुचिच और उनके सहयोगियों का पुलिस व्यवस्था पर नियंत्रण बना हुआ है।

चुनाव से 40 दिन पहले बनी पार्टी ने हासिल की जीत

छात्रों के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘स्टूडेंट लिस्ट, स्टूडेंट्स विन’ को चुनाव से महज 40 दिन पहले मान्यता मिली थी। इसके बावजूद गठबंधन ने चुनाव में जीत हासिल की।

हालांकि, जीतने वाले 141 उम्मीदवारों में एक भी छात्र शामिल नहीं है। गठबंधन ने छात्रों के बजाय एथलीटों, किसानों और आम नागरिकों को उम्मीदवार बनाया था। इन उम्मीदवारों का चयन छात्रों ने खुद किया था।

चुनाव लड़ने के लिए जरूरी धन जुटाने के लिए छात्रों ने क्राउडफंडिंग का सहारा लिया। गठबंधन के विजयी उम्मीदवारों में करीब 65 प्रतिशत के पास डॉक्टरेट या उससे उच्च स्तर की डिग्री होने का दावा किया गया है।

इस राजनीतिक बदलाव के बीच इजराइली दूतावास के बाहर हुआ हमला सर्बिया की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बन गया है। अधिकारियों की जांच का मुख्य फोकस हमलावर की पहचान, उसके संभावित आतंकी संबंधों और हमले के पीछे की मंशा पर है।

Share this story

Tags