Samachar Nama
×

दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर पहले नंबर पर, वीडियो में जाने 5 नेताओं को मिला संयुक्त शीर्ष स्थान; मौलाना मदनी 18वें नंबर पर

दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर पहले नंबर पर, वीडियो में जाने 5 नेताओं को मिला संयुक्त शीर्ष स्थान; मौलाना मदनी 18वें नंबर पर

दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की वर्ष 2027 की सूची जारी हो गई है। इस सूची में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जोड़ी को संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार कुल पांच नेताओं को संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान मिला है। इनमें पाकिस्तान के दोनों नेताओं के अलावा सऊदी अरब के किंग सलमान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन शामिल हैं।

यह सूची जॉर्डन के थिंक टैंक रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर (आरआईएसएससी) ने जारी की है। संस्था वर्ष 2009 से हर साल 'द मुस्लिम 500' नाम से दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची प्रकाशित करती आ रही है। पिछले 18 वर्षों में यह पहली बार है, जब पांच नेताओं को एक साथ पहला स्थान दिया गया है।

पिछले साल टॉप-50 में भी नहीं थे शहबाज और मुनीर

इस सूची में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को मिली जगह काफी चर्चा में है। वर्ष 2026 की सूची में दोनों नेताओं का नाम शीर्ष 50 में भी शामिल नहीं था, लेकिन 2027 की सूची में उन्हें संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार पाकिस्तान को सऊदी अरब और तुर्किये के साथ मक्का समझौते से भी महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। इस समझौते के तहत यदि तीन देशों में से किसी एक पर हमला होता है तो बाकी दोनों देश भी इसे अपने ऊपर हमला मानेंगे और प्रभावित देश की मदद करेंगे।पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब और तुर्किये के इस रणनीतिक सहयोग को भी नेताओं की रैंकिंग में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

मौलाना महमूद मदनी इकलौते भारतीय, 18वां स्थान मिला

2027 की सूची में भारत से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को शीर्ष 50 में जगह मिली है। वह इस सूची के शीर्ष 50 में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं। उन्हें 18वां स्थान दिया गया है।हालांकि, पिछले साल के मुकाबले उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। वर्ष 2026 की सूची में मौलाना मदनी 16वें स्थान पर थे। इस बार वह दो स्थान नीचे आकर 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ईरान के सुप्रीम लीडर चौथे नंबर पर

2027 की सूची में अन्य प्रमुख मुस्लिम नेताओं को भी स्थान दिया गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को चौथा स्थान मिला है। इसके बाद कतर के शेख तमीम बिन हमद अल-थानी पांचवें और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला छठे स्थान पर हैं।इस सूची में शामिल नेताओं का चयन उनके राजनीतिक प्रभाव, नेतृत्व, धार्मिक और सामाजिक भूमिका तथा मुस्लिम दुनिया पर उनके प्रभाव जैसे विभिन्न पहलुओं के आधार पर किया जाता है।'द मुस्लिम 500' को दुनिया के प्रभावशाली मुस्लिम व्यक्तित्वों की प्रमुख वार्षिक सूचियों में गिना जाता है। इस बार पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के पांच नेताओं को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिलना सूची का सबसे चर्चित पहलू बन गया है।

Share this story

Tags