Samachar Nama
×

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पहुंचे मुंबई, फुटेज में देंखे सचिन तेंदुलकर ने किया स्वागत; गली क्रिकेट भी खेला

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पहुंचे मुंबई, फुटेज में देंखे सचिन तेंदुलकर ने किया स्वागत; गली क्रिकेट भी खेला

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। यहां क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने दोनों का स्वागत किया। मुंबई पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम और केट ने बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट खेला। उनके इस दौरे में क्रिकेट, फिल्म और फैशन के जरिए भारत-ब्रिटेन के पुराने संबंधों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 17 नवंबर को आयोजित होने वाले अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को दोनों दिल्ली जाएंगे। राजधानी में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है।

मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आए शाही दंपती

मुंबई पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट का आनंद लिया। इस दौरान दोनों भारतीय क्रिकेट संस्कृति से रूबरू हुए। उनके स्वागत के लिए सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे।दौरे के दौरान दोनों मुंबई के आम लोगों से मुलाकात करेंगे और शहर की जीवनशैली को करीब से जानेंगे। इसके अलावा वे मुंबई की मेट्रो में सफर भी करेंगे। केट मिडलटन एक अस्पताल का दौरा करेंगी, जहां वे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कामकाज के बारे में जानकारी लेंगी।

पर्यावरण और नई तकनीक से जुड़े कामों को देखेंगे

मुंबई प्रवास के दौरान प्रिंस विलियम और केट मिडलटन शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और नई तकनीक से जुड़े कार्यों की जानकारी लेंगे। उनकी यात्रा का एक उद्देश्य पर्यावरण से जुड़े नवाचारों और टिकाऊ विकास के प्रयासों को समझना भी है।दोनों मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारतीय सिनेमा, फैशन और क्रिकेट के माध्यम से दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को सामने लाने की कोशिश होगी।

18 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

मुंबई में कार्यक्रमों के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 18 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। यहां दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

2016 में पहली बार भारत आए थे विलियम और केट

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का यह दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे। उस समय भी उन्होंने मुंबई और दिल्ली सहित कई स्थानों का दौरा किया था।इस बार तीन दिवसीय यात्रा के दौरान शाही दंपती की गतिविधियों में खेल, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ्य और तकनीक को प्रमुखता दी गई है। मुंबई में गली क्रिकेट खेलने से लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात तक, उनका यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों को दर्शाएगा।

Share this story

Tags