Samachar Nama
×

सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया में भी मनाएगा परशुराम जयंती, सामने आई बड़ी डिटेल्स 

सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया में भी मनाएगा परशुराम जयंती, सामने आई बड़ी डिटेल्स

विश्व न्यूज़ डेस्क, परशुरामजी की जयंती वैशाख मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। इस पावन दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था।  माना जाता है कि इस दिन किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता। इस बार भगवान श्री परशुराम की जयंती आगामी 10 मई को मनाई जाएगी। परशुराम जयंती की तैयारी को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा इस बार कुछ अलग तैयारियों में लगा हुआ है। 

सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया में भी मनाएगा परशुराम जयंती, सामने आई बड़ी डिटेल्स

सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया के तत्वाधान से परशुराम जयंती का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। परशुराम जयंती की तैयारी को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं हवन पूजा के बाद प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। 

कार्यक्रम में उत्कृष्र्ट कार्य करने वाले ब्राह्मण जनों एवं भारतीयों का सम्मान किया जाएगा। महासभा ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्षने बताया कि होबार्ट में देवी शर्मा जी, एडिलेड में अनुज वशिष्ठ जी, सिडनी में वरुण कृष्ण मिश्रा जी एवं रवि भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया इस बार की परशुराम जयंती के आयोजन के साथ सनातन धर्म की महत्वता को दुनिया के सामने रखना चाहता है। 

Share this story

Tags