Shahid Afridi की गंदी मानसिकता, मन में Modi का डर और Kashmir पाने की चाह, पार की बेर्शमी की सारी हदें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के हवाई हमले को लेकर पाकिस्तान में जो शख्स सबसे ज्यादा गुस्से में है, वह हैं शाहिद अफरीदी। अफरीदी का झूठ और दुष्प्रचार फैलाने का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आपने दुश्मन को अच्छा सबक सिखाया है। यह वायरल वीडियो किसी को भी हंसा देगा क्योंकि भारत से हारने के बावजूद पाकिस्तान जश्न मना रहा है।
We got Shahid Afridi and Shoaib Akhtar kissing & hugging munir before GTA 6 pic.twitter.com/mS4qnEAmvU
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 17, 2025
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने उनसे मिलते ही उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद शाहिद और शोएब ने मुनीर को किस भी किया।
हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान किस बात का जश्न मना रहा है। क्योंकि भारत के साथ संघर्ष से पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ है। इसके बावजूद वह इसका जश्न मना रहे हैं।
अफरीदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की है। प्रधानमंत्री आवास पर बैठक के बाद अफरीदी ने कहा कि इस संकट के समय पूरा देश एक साथ खड़ा है। उन्होंने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। शहबाज ने अफरीदी को धन्यवाद दिया। अफरीदी ने भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद एक रैली की थी, जिसके बाद उनका खूब मजाक उड़ाया गया था क्योंकि वह भारत से हारने के बाद भी जश्न मना रहे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी उन्हें इस रैली के लिए बधाई दी।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फैल गया, क्योंकि हमले की योजना वहीं बनाई गई थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने हमला बोल दिया, उन्होंने सीमा पर गोलीबारी की और ड्रोन हमले भी किए जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया। 10 मई को दोनों के बीच युद्धविराम पर हस्ताक्षर हुए।
दोनों देशों के बीच तनाव के दौरान और युद्ध विराम के बाद भी शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे। पहलगाम हमले के बाद भी उन्होंने भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दिया था। भारत सरकार ने अफरीदी समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों के यूट्यूब और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है।