Samachar Nama
×

Muzaffarabad Helicopter Crash: टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ Mi-17 हेलिकॉप्टर, पाकिस्तानी सेना के कई जवानों की मौत 

Muzaffarabad Helicopter Crash: टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ Mi-17 हेलिकॉप्टर, पाकिस्तानी सेना के कई जवानों की मौत 

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, हालांकि मरने वालों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय क्रैश हुआ।

पाकिस्तान के अखबार *डॉन* के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण मुज़फ़्फ़राबाद के पास उड़ान भरते समय पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के हवाले से दी, जिसने पुष्टि की कि कोई भी जीवित नहीं बचा। सेना ने एक बयान जारी कर क्रैश के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया। हादसे के तुरंत बाद बचाव और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं। खबरों के मुताबिक, मरने वालों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

**सवार थे 20 सैनिक; पायलट की भी मौत**

यह हादसा PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) की नीलम घाटी में हुआ। बताया जा रहा है कि इसमें सवार सभी सैनिक मारे गए। ISPR ने यह नहीं बताया कि कितने सैनिक सवार थे, लेकिन पाकिस्तान सेना ने PoK में विद्रोहियों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं; माना जा रहा है कि पायलट समेत 20 सैनिक इसमें सवार थे। सिर्फ़ दो दिन पहले, बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।

Share this story

Tags