एमके स्टालिन का विजय पर हमला, वीडियो में बोले- ‘रील्स वाले CM’ के अहंकार का जवाब वोट से दें
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने अभिनेता से नेता बने विजय पर निशाना साधा है। शुक्रवार को धरापुरम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए स्टालिन ने विजय को ‘रील्स वाला मुख्यमंत्री’ बताते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करना चाहिए, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं।स्टालिन ने कहा कि ऐसे नेता के अहंकार का जवाब जनता को मतदान के जरिए देना चाए, जिसके पास बहुमत का समर्थन नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मैं यहां सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं। मैं न्याय मांगने आया हूं।” स्टालिन धरापुरम विधानसभा सीट से DMK उम्मीदवार एस. सुगन्या के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।
विजय की फिल्म का भी किया जिक्र
स्टालिन ने विजय की पिछली फिल्म ‘जननायकन’ का उल्लेख करते हुए उन पर राजनीतिक कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने जननायकन में एक्टिंग की थी, लेकिन आज वह लोकतंत्र के खलनायक की तरह व्यवहार कर रहे हैं।”स्टालिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु की राजनीति में विजय की पार्टी और DMK के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। विजय ने फिल्मी करियर के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा है और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) राज्य की राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
6 अक्टूबर को उपचुनाव, 9 अक्टूबर को मतगणना
https://youtu.be/JXAN-9E3VOM
धरापुरम और मदुरंथकम विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव प्रस्तावित हैं। इन सीटों पर होने वाले मतदान के बाद 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।स्टालिन ने अपने संबोधन में DMK उम्मीदवार एस. सुगन्या के लिए समर्थन मांगा और मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी राजनीतिक निशाना साधा और कहा कि चुनाव में जनता अपने वोट के जरिए जवाब देगी।विजय को लेकर स्टालिन की टिप्पणी के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ नेतृत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। आने वाले उपचुनावों में मतदाताओं का रुख इन राजनीतिक दावों के बीच सामने आएगा।

