क्या खत्म होने वाला है ईरान-अमेरिका तनाव? शहबाज शरीफ बोले- अगले 24 घंटे में हो सकता है बड़ा समझौता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर एक अहम दावा किया है। शनिवार (13 जून) को उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शर्तों पर सहमति बन गई है। शहबाज़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया जिसमें दावा किया गया कि अगले 24 घंटों में एक बड़ा शांति समझौता हो जाएगा।
X पर एक पोस्ट में शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "हम एक ऐतिहासिक शांति समझौते के बहुत करीब हैं। उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है। अगले हफ़्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।"
We are closer to a peace deal than ever before. With finalisation likely expected in the next 24 hours, Pakistan is preparing for the electronic signing of the peace deal immediately after, followed by technical level talks next week.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 13, 2026
We would like to thank United States of…
We are closer to a peace deal than ever before. With finalisation likely expected in the next 24 hours, Pakistan is preparing for the electronic signing of the peace deal immediately after, followed by technical level talks next week.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 13, 2026
We would like to thank United States of…
उन्होंने आगे कहा, "हम बातचीत के दौरान अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए अमेरिका और ईरान को धन्यवाद देना चाहते हैं और इस क्षेत्र में अपने भाइयों का उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हमें भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता स्थायी शांति के लिए एक मजबूत नींव रखेगा।"
**अमेरिका और ईरान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए**
अमेरिका और ईरान ने पहले ही शुक्रवार (12 जून) को संकेत दिया था कि जल्द ही शांति समझौता हो सकता है; रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वे इसे अंतिम रूप देने के करीब थे। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष एक ड्राफ्ट टेक्स्ट पर सहमत हो गए हैं और वाशिंगटन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
**अरागची ने ईरान को विजेता घोषित किया**
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने शुक्रवार को कहा कि समझौते में अभी भी बदलाव संभव हैं, लेकिन अंतरिम समझौते से पता चलता है कि उनका देश इस संघर्ष से और मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा, "अमेरिका के साथ संघर्ष में ईरान विजयी हुआ है।"

