इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने शुरू की तबाही! एक साथ 7 देशों में दागा गोला-बारूद, देखे खौफनाक वीडियो
मिडिल ईस्ट एक बार फिर सुलग रहा है। शनिवार को ईरान पर इजरायल और US के हमलों के बाद, देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने दुनिया को अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ईरान ने एक साथ सात देशों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की है।
इजरायल के अलावा, ईरान ने सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत और बहरीन को भी निशाना बनाया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट है कि बहरीन में US एयरबेस पर हमले की चेतावनी देते हुए एयर रेड सायरन चालू कर दिए गए हैं। अरबी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि बहरीन की राजधानी मनामा में धमाकों की आवाज सुनी गई और धुएं का गुबार देखा गया।
बहरीन के अमेरिकन बेस पर ईरान का जोरदार मिसाइल हमला, ऐसा लग रहा सुपरसोनिक मिसाइल इस्तेमाल की गई
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) February 28, 2026
ईरान अकेले ही अमेरिका और इसराइल को रेल रहा है, अमेरिका ने वेनेजुएला समझकर आग में हाथ डाल दिया #Iran #Israel
pic.twitter.com/qTg591Ugpw
ईरान ने बहरीन में नेवल सपोर्ट एक्टिविटी (NSA) में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर पर हमला किया है। ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि मिसाइल US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर से टकरा रही है।
ईरान ने किन 7 देशों पर हमला किया? ईरान के निशाने पर आए सात देशों में इज़राइल, कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और अबू धाबी शामिल हैं। राहगीरों ने इन हमलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए हैं। वीडियो डरावने हैं, जिनमें आग और धुआं साफ दिख रहा है।
हमले के बाद एयरस्पेस बंद
ईरानी हमले के बाद कतर और UAE ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एयरस्पेस बंद होने की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं। गौरतलब है कि ईरान ने कतर और UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया है।
इज़राइल ने इमरजेंसी की घोषणा की
ईरान के जवाबी हमले के बाद, इज़राइल ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। एक ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि आम लोगों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बयान में लोगों से गाइडलाइंस मानने की अपील की गई है और हालात नॉर्मल होने तक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, पब्लिक गैदरिंग और गैर-ज़रूरी ऑफिस को कुछ समय के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।

