Samachar Nama
×

पुणे एयरपोर्ट पर IAF विमान की हार्ड लैंडिंग, वीडियो में देंखे 8 घंटे ठप रहा उड़ान संचालन

पुणे एयरपोर्ट पर IAF विमान की हार्ड लैंडिंग, वीडियो में देंखे 8 घंटे ठप रहा उड़ान संचालन

शुक्रवार रात Pune International Airport पर भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान की हार्ड लैंडिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जिसके तुरंत बाद एहतियातन रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन लगभग 8 घंटे तक प्रभावित रहा।भारतीय वायुसेना (IAF) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान का क्रू पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, रनवे पर तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के तहत तुरंत मरम्मत और निरीक्षण का काम शुरू किया गया।

रनवे बंद होने के कारण देर रात और सुबह तक एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। कई उड़ानों को या तो रद्द करना पड़ा या फिर उन्हें अन्य एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद सुबह करीब 7:30 बजे के बाद फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू किया जा सका।एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, रनवे की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा कर लिया गया है और दिन के दौरान उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ही एयर ट्रैफिक को फिर से सुचारू किया गया।

इस घटना के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक कुल 91 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इनमें विभिन्न एयरलाइंस की उड़ानें शामिल थीं—इंडिगो की 65, एयर इंडिया की 6, स्पाइसजेट की 5, अकासा एयर की 5 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 10 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं।इस बड़े स्तर पर उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी और कई लोगों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। एयरलाइंस ने यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड की सुविधा देने की बात कही है।विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ड लैंडिंग जैसी घटनाओं के बाद रनवे की सुरक्षा जांच बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इससे सतह को नुकसान पहुंच सकता है और भविष्य में सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है। इसी वजह से तुरंत रनवे को बंद कर निरीक्षण किया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और Pune International Airport पर उड़ान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान से पहले अपडेट जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Share this story

Tags