अमेरिका में आसमान से गिरा अरबों डॉलर का F-35! पायलट ने पैराशूट से बचाई जान, जाने क्या है हादसे की वजह
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बुधवार को नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह लड़ाकू विमान नेवल एयर स्टेशन लेमूर पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। नौसेना ने इसकी पुष्टि की है।
यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे हुई। नौसेना ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के समय पायलट ने समय रहते पैराशूट के ज़रिए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वह सुरक्षित है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
नौसेना ने एक बयान में कहा कि यह विमान लड़ाकू स्क्वाड्रन VF-125 रफ़ रेडर्स का हिस्सा था। यह इकाई फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन के रूप में काम करती है, जिसका मुख्य काम पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षित करना है।सोशल मीडिया पर वायरल इस दुर्घटना के वीडियो में धुएँ का गुबार उठता देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस दुर्घटना का नौसैनिक अड्डे के संचालन पर क्या प्रभाव पड़ा।

