सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत इन 14 देशों पर लगाया वीजा बैन, यहां जानिए आखिर क्यों लिया ये फैसला?
सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सऊदी अरब ने 14 देशों के वीज़ा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी अरब ने अब हज और उमराह के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। वीज़ा निलंबन में हज और उमराह वीज़ा के साथ-साथ व्यावसायिक और पारिवारिक यात्राओं के लिए वीज़ा भी शामिल हैं। यह प्रतिबंध जून के मध्य तक प्रभावी रहेगा, क्योंकि हज यात्रा जून में समाप्त हो रही है।
सऊदी अरब ने इन 14 देशों पर लगाया प्रतिबंध
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोगों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इन 14 देशों में भारत भी शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और एक अन्य देश पर वीजा प्रतिबंध लगाया गया है। सऊदी अधिकारियों ने वीजा पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय के पीछे हज के दौरान सुरक्षा को कारण बताया है। अधिकारियों ने बताया कि कई विदेशी नागरिक हज, उमराह और व्यावसायिक-पारिवारिक यात्राओं के बहाने देश में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद वे देश में अवैध रूप से अधिक समय बिताते हैं, जबकि वीज़ा सीमित समय के लिए होता है।
विदेशी अब 13 अप्रैल तक ही कर सकेंगे आवेदन
बता दें कि सऊदी अरब ने वीजा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज यात्रा के लिए वीजा के संबंध में अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। इसके तहत विदेशी केवल 13 अप्रैल तक ही हज वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि इन दिनों के भीतर वीजा के लिए आवेदन नहीं किया जाता है तो हज की समाप्ति तक कोई नया हज वीजा जारी नहीं किया जाएगा।
हज के लिए 16 भाषाओं में डिजिटल गाइड लॉन्च
सऊदी अरब ने एक और नया नियम बनाया है। इसने हज और उमराह के लिए 16 विभिन्न भाषाओं में एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, ताकि पर्यटकों को सहायता और मार्गदर्शन मिल सके।
2024 में हज के दौरान 1000 लोगों की मौत
आपको बता दें कि पिछले साल 2024 में हज के दौरान 1000 लोगों की जान चली गई थी। भीड़भाड़ और गर्मी के कारण लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसीलिए सऊदी अरब ने वीज़ा और पंजीकरण पर प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया है। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी को भी अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि वह नियम तोड़ने की कोशिश करता है तो उसे सऊदी अरब में प्रवेश पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

