Samachar Nama
×

Africa CDC ने कहा, अफ्रीका के कोरोना मामले 1.024 करोड़ से ज्यादा हुए !

Africa CDC ने कहा, अफ्रीका के कोरोना मामले 1.024 करोड़ से ज्यादा हुए !
यूरोप न्यूज डेस्क !!!  अफ्रीका में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 10,245,090 तक पहुंच गई है। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या शुक्रवार दोपहर तक एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या 233,203 है जबकि 9,153,863 मरीज रिकवर हो चुके हैं।अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप पर सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में से हैं।दक्षिण अफ्रीका ने 3,546,808 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार दोपहर तक 1,025,898 मामले दर्ज किए गए हैं।कोरोना मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

--आईएएनएस

विश्व न्यूज डेस्क !!  

एसएस/एएनएम

Share this story