कीव में 13 भूकंप के झटके... रूस के भीषण मिसाइल हमले से थर्रा गई धरती, पुतिन की सेना हुई आक्रामक

अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति बंद होते ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला कर दिया। पुतिन की सेना हर 6 सेकंड में कीव पर एक मिसाइल दाग रही है। अब तक 10 से ज़्यादा मिसाइलें दागे जाने की खबर है। रूस के इस हमले से यूक्रेन में अफरातफरी मच गई है। रूस टुडे के मुताबिक कीव में 13 भूकंप महसूस किए गए हैं। वहीं 10 हमलों में 19 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला किया है। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के कुछ घंटों बाद किया गया।
कीव इंडिपेंडेंट के संवाददाताओं ने दावा किया है कि हमले के बाद पूरे इलाके की हवा जहरीली हो गई है। लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। कीव पर पहली बार इतना बड़ा हमला
रूस टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कीव पर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हमला किया गया है। रूस ने यूक्रेन को भड़काने के लिए इस तरह का हमला किया है। हमले के बाद से कीव में भीषण लपटें उठ रही हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रक्षा विभाग ने लोगों से कहा है कि जब तक आग पर काबू नहीं पा लिया जाता, वे अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।
रूस कीव के खिलाफ आक्रामक क्यों हुआ?
1. यूक्रेन युद्ध में अब तक रूस के 10 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1000 सैनिकों के हताहत होने की खबर है। यूक्रेन ने अब तक रूस के 420 विमान और 340 हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं।
2. रूस अब युद्ध को लंबा नहीं खींचना चाहता। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को मदद देने से इनकार कर दिया है। रूस अब इस समय को अपने लिए अवसर में बदलने की कोशिश कर रहा है।