ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीडियो में जाने 10 किमी लंबे रूट पर लाखों लोगों की भीड़
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को राजधानी तेहरान में निकाली जा रही है। करीब 10 किलोमीटर लंबे अंतिम यात्रा मार्ग पर लाखों लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे हैं। सरकारी मीडिया ने इसे देश के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा जनसमूह बताया है।
भीड़ के कारण कई बार धीमी हुई अंतिम यात्रा
भारी भीड़ के चलते खामेनेई का ताबूत ले जा रहा वाहन कई स्थानों पर बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। आजादी स्ट्रीट समेत कई इलाकों में लोगों की भारी मौजूदगी के कारण वाहन को कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा। प्रशासन लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है और लोगों से अंतिम यात्रा मार्ग पर व्यवस्थित तरीके से बने रहने की अपील की गई है।
हेलिकॉप्टर से कराए जाएंगे अंतिम दर्शन
अधिकारियों के अनुसार, अंतिम यात्रा के अंतिम चरण में खामेनेई के पार्थिव शरीर को हेलिकॉप्टर के जरिए यात्रा मार्ग के ऊपर ले जाया जाएगा, ताकि दूर खड़े लोग भी अंतिम दर्शन कर सकें।
कोम में होंगी धार्मिक रस्में, मशहद में होगा अंतिम संस्कार
अंतिम यात्रा के बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को धार्मिक रस्मों के लिए कोम ले जाया जाएगा। इसके बाद उनके गृह नगर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अंतिम यात्रा को देखते हुए तेहरान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन भीड़ प्रबंधन और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

