चीन में पल रहे कोरोना के 20 बाप! ना जीने देगा, ना मरने देगा, पागल बनाकर छोड़ देगा, हो जाइए सावधान

कोविड-19 ने दुनियाभर में जो तबाही मचाई है, उसे शायद ही कोई भूल सकता है। जब भी दुनिया की खतरनाक महामारियों का जिक्र होगा, तो कोरोना का नाम शायद पहले पन्ने पर मिलेगा। चीन से फैले कोविड-19 ने लाखों लोगों की जान ले ली है और अभी भी कहर बरपा रहा है। कोरोना की दहशत के बीच अब चीनी वैज्ञानिकों ने 20 और ऐसे वायरस खोजे हैं जो इससे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। इसके बारे में सोचकर ही लोगों में डर पैदा हो जाता है।
यह खोज इसलिए डराने वाली है क्योंकि साल 2019 में कोविड-19 का पहला मामला भी चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था। जिसके बाद वुहान वायरस रिसर्च सेंटर ने कहा था कि कोरोना वायरस चमगादड़ों से फैला है। अब एक बार फिर ये नए 22 वायरस भी चमगादड़ों में पाए गए हैं।
चमगादड़ों में पाए गए 20 खतरनाक वायरस
चीन के शोधकर्ताओं ने 20 ऐसे वायरस की पहचान की है जो चमगादड़ों में पाए गए हैं। ये वायरस इंसानों और जानवरों में भी फैल सकते हैं। 2017 से 2021 के बीच युन्नान प्रांत में 142 चमगादड़ों के किडनी टिशू से 22 विषाणु वायरस की पहचान की गई है। जिसमें से दो वायरस हेंड्रा और निपाह से मिलते जुलते हैं। शोध में एक अज्ञात बैक्टीरिया और क्लोसिएला युन्नानेंसिस नामक परजीवी भी मिला है। ये वायरस इंसानों में फैलकर तबाही मचा सकते हैं अगर ये वायरस इंसानों में फैल गए तो बहुत बड़ी तबाही हो सकती है। ये वायरस चमगादड़ के पेशाब से निकलकर फलों और पानी तक पहुंच सकता है।
दूषित फल और पानी पीने से ये वायरस इंसानों और जानवरों को संक्रमित कर सकता है। अगर ये वायरस इंसानों में फैल गए तो ये कोरोना और दिमाग में सूजन जैसी गंभीर सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। जिससे दिमाग को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने अभी तक किसी नई महामारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खासकर ऐसे हालात में जब पूरी दुनिया ने कोरोना वायरस की तबाही देखी है।