Samachar Nama
×

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू, 4 बजे से रुकी लड़ाई; वीडियो में जाने अमेरिका-कतर की मध्यस्थता से बना समझौता

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू, 4 बजे से रुकी लड़ाई; वीडियो में जाने अमेरिका-कतर की मध्यस्थता से बना समझौता

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता सामने आई है। रॉयटर्स के मुताबिक, Israel और Hezbollah के बीच युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बन गई है, जो शुक्रवार शाम 4 बजे स्थानीय समयानुसार (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) से प्रभावी हो गया है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस समझौते को अमल में लाने में United States और कतर के वार्ताकारों की अहम भूमिका रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में Iran की भी अप्रत्यक्ष मदद शामिल रही, जिससे दोनों पक्षों को बातचीत की मेज तक लाया जा सका।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुई भीषण गोलीबारी और बढ़ते सैन्य तनाव के बाद दोनों पक्षों ने लड़ाई रोकने पर सहमति जताई। इसके बाद तेजी से कूटनीतिक प्रयास किए गए और युद्धविराम लागू कराने का निर्णय लिया गया।

इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता Donald Trump ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “हम नहीं, ईरान मजबूरी में बातचीत की टेबल पर आया है। वह खत्म हो चुका है और आगे की 60 दिन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, लेकिन उसे एक डॉलर भी नहीं दिया जाएगा।”विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीजफायर क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, हालांकि जमीनी हालात पर इसकी स्थिरता आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगी।

Share this story

Tags