Samachar Nama
×

Breaking News: पाकिस्तान बना मध्यस्थ US-ईरान सीजफायर पर इस्लामाबाद में अहम बैठक, Pakistan पहुंचेंगे JD Vance 

Breaking News: पाकिस्तान बना मध्यस्थ US-ईरान सीजफायर पर इस्लामाबाद में अहम बैठक, Pakistan पहुंचेंगे JD Vance 

शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है. रॉयटर्स के मुताबिक, यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आलीशान होटल सेरेना में होगी. इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा, जबकि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहले ही पहुंच चुका है.

इस बैठक में अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस टीम का नेतृत्व करेंगे. इसमें अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे. ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह बातचीत आगे की शांति प्रक्रिया के लिए अहम मानी जा रही है. इस बड़े आयोजन से पहले पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.

इससे पहले अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि युद्ध में ईरान को नुकसान हुआ है. अमेरिका का कहना है कि उसने ईरानी ठिकानों पर 13,000 से ज्यादा हमले किए हैं. फिलहाल सीजफायर के चलते हमले रोक दिए गए हैं, लेकिन अमेरिकी सेना इलाके में मौजूद है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकती है.

पाकिस्तानी पीएम को नोबेल देने की मांग

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और उपप्रधानमंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है. पीएमएल-एन विधायक राणा मुहम्मद अरशद ने प्रस्ताव पेश किया. कहा गया है कि पाकिस्तान के नेताओं की मध्यस्थता के कारण ही अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम हुआ और इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता का मार्ग प्रशस्त हुआ.

Share this story

Tags