Samachar Nama
×

बांग्लादेश रेप मामले में ढाका यूनिवर्सिटी में भी प्रोटेस्ट, सड़कों पर निकला हुजूम, फूटा लोगों का गुस्सा

बांग्लादेश के कोमिला जिले के मुरादनगर इलाके में सामने आए रेप केस में नया अपडेट आया है। इस मुद्दे पर देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। 21 साल की हिंदू लड़की से रेप के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। बांग्लादेश के अंदर हिंदू समुदाय...
afd

बांग्लादेश के कोमिला जिले के मुरादनगर इलाके में सामने आए रेप केस में नया अपडेट आया है। इस मुद्दे पर देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। 21 साल की हिंदू लड़की से रेप के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। बांग्लादेश के अंदर हिंदू समुदाय के लोग और संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीती रात ढाका यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

मामले में आरोपी कौन है?

इस रेप केस का मुख्य आरोपी एक स्थानीय व्यक्ति है, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का नेता बताया जा रहा है। आरोपी ने न सिर्फ महिला के साथ रेप किया बल्कि घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे वायरल करने का आरोप है।

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका!

​जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर उसके साथ जबरन रेप किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

आरोपी भागने में सफल रहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब पीड़िता ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया तो आरोपी अली जबरन घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने अली को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 5 बजे ढाका के सैदाबाद इलाके से फजोर अली को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता द्वारा 27 जून को दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर महिला एवं बाल उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुरादनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this story

Tags