India-Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना कमांडर की 5 दिवसीय भारत यात्रा, CDS और शीर्ष सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वाइस एडमिरल (वीएडीएम) प्रियंथा परेरा ने बुधवार 24 मई, 2023 को नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगी तंत्र बनाने चर्चा की गई। मंत्रालय ने बताया कि साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें सम्मान गारद दी गई। इससे पहले वाइस एडमिरल (वीएडीएम) प्रियंथा परेरा ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बहादुरों को श्रद्धांजलि की। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच प्रगाढ़ मैत्री और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देश संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। भारत और श्रीलंका ने भारत की पड़ोसी पहले नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण के अनुसार समुद्री क्षेत्र में बातचीत का विस्तार किया है।
--आईएएनएस
जीसीबी/एसजीके
विश्व न्यूज डेस्क !!!