घुटनों पर आ जाएंगे चीन-पाकिस्तान, भारत बना रहा ऐसा खतरनाक हथियार, खासियत जान अमेरिका के भी छूटे पसीने

आपने हाल के दिनों में 'बंकर-बस्टर' बमों के बारे में खूब सुना होगा। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के दौरान भी अमेरिका ने इन बमों से ईरान के फोर्ड परमाणु स्थल को तबाह कर दिया था। फोर्डो परमाणु स्थल पहाड़ों के बीच बनाया गया था। खास बात यह है कि ईरान जमीन से 100 मीटर नीचे इस स्थल से अपने मंसूबों को अंजाम देना चाहता था। 'बंकर-बस्टर' की बात करें तो ये जमीन में 60-70 मीटर तक घुसकर ऐसा धमाका करते हैं कि दुश्मन के होश उड़ जाते हैं। अब भारत भी इस खेल में 'मास्टर' बनने को तैयार है। भारत जो करने जा रहा है, उससे चीन और पाकिस्तान की सांसें थम जाएंगी। अमेरिका भी भारत से आगे निकलने से चौंक जाएगा। हमारा DRDO एक ऐसी सुपरहिट बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा है जो दुश्मन के सबसे मजबूत बंकरों को चुटकी में 'चकनाचूर' कर देगी। आइए आपको इस घातक मिसाइल के बारे में बताते हैं।
युद्ध का 'बॉस' बनने की तैयारी में भारत का सुपर प्लान
युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए भारत ने ठान लिया है, "अब हम अपनी असली ताकत दिखाएंगे!" इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत एक ऐसा मिसाइल सिस्टम बना रहा है, जो दुश्मनों को जमीन के नीचे छिपने नहीं देगा। यह मिसाइल पलक झपकते ही दुश्मन के गुप्त ठिकानों को तबाह कर देगी और उनका खेल खत्म कर देगी। बंकर-बस्टर तकनीक अब भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की रक्षा रणनीति की महाशक्ति बन रही है।
अग्नि-5 का 'बाहुबली' अवतार, बंकरों का 'यमराज'
डीआरडीओ के वैज्ञानिक अग्नि-5 मिसाइल का नया और 'खतरनाक' वर्जन तैयार करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। यह मिसाइल खास तौर पर पारंपरिक हथियारों के लिए होगी और 7,500 किलोग्राम के बंकर-बस्टर वारहेड से दुश्मन के ठिकानों पर फायर करेगी। पुरानी अग्नि-5 की रेंज 5,000 किलोमीटर से ज्यादा थी। लेकिन, यह नया 'बाहुबली' अवतार जमीन के नीचे छिपे दुश्मन के ठिकानों को 'राख' में तब्दील करने के लिए तैयार हो रहा है। अब दुश्मन चाहे जितना भी छिप जाए, हमारी मिसाइल उसे ढूंढ ही लेगी।
अग्नि-5 मिसाइल
यह नई मिसाइल इतनी स्मार्ट और शक्तिशाली है कि यह 80-100 मीटर तक जमीन में धंस जाएगी और मोटी कंक्रीट की दीवारों को भी पापड़ की तरह तोड़ देगी। यह वही तकनीक है, जिससे अमेरिका ने ईरान के गुप्त परमाणु ठिकानों को दफना दिया था। अब भारत भी इस मामले में बॉस बनने जा रहा है। दुश्मन चाहे कितनी भी गहराई में जमीन में छिपा हो, नई मिसाइल वहां पहुंचकर ऐसे विस्फोट करेगी कि दुश्मन के हथियार उड़ जाएंगे।
मिसाइल की जबरदस्त खूबियां
भारत की यह मिसाइल इतनी 'कूल' है कि इसे देखकर दुश्मन की सांसें फूल जाएंगी। अमेरिका जहां अपने बंकर-बस्टर बमों को सुपर-महंगे बी-2 बॉम्बर्स से गिराता है, वहीं भारत उन्हें सीधे मिसाइलों से दागेगा। यानी तेज, सस्ता और पूरी तरह धमाके की गारंटी। अग्नि-5 के दो सुपरहिट वैरिएंट तैयार किए जा रहे हैं। पहला हवा में तबाही मचाएगा और दूसरा जमीन के अंदर छिपे लक्ष्यों को भेदकर कोहराम मचाएगा।
चीन और पाकिस्तान सावधान!
भारत की यह नई मिसाइल खास तौर पर पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसियों के कमांड सेंटर, मिसाइल बेस और बड़े सैन्य ठिकानों को पल भर में तबाह करने के लिए बनाई जा रही है। इसकी गति बेजोड़ होगी, जो मैक 8 से मैक 20 की गति से दुश्मनों पर वार करेगी।
भारत की सैन्य ताकत का 'बिग बॉस'
भारत की यह नई बंकर-बस्टर मिसाइल न सिर्फ हमारी रक्षा क्षमताओं को सुपरचार्ज करेगी, बल्कि दुनिया को यह भी दिखाएगी कि हम किसी से कम नहीं हैं। यह तकनीक भारत को आधुनिक युद्ध की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करेगी। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत का यह नया हथियार दुश्मन के हर नापाक इरादे को कुचलने के लिए तैयार है।