Samachar Nama
×

Indonesia की अर्थव्यवस्था 5.0 प्रतिशत तक बढ़ी

Indonesia की अर्थव्यवस्था 5.0 प्रतिशत तक बढ़ी
इंडोनेशिया न्यूज डेस्क !!! विश्व में अर्थिक उथल-पुथल के बीच, 2022 की पहली तिमाही में इंडोनेशिया में 5.01 प्रतिशत की दर से आर्थिक विकास हुआ। जबकि 2021 की अंतिम तिमाही में विकास दर 5.02 प्रतिशत थी।सिंहुआ न्यूज एंजेसी के मुताबिक, इंडोनेशिया में आर्थिक वृद्धि की दर वित्त मंत्री की उम्मीदों पर खड़ी उतरी है जिन्होंने 5 फीसदी का अनुमान लगाया था।इंडोनेशिया के सांख्यिकी विभाग के प्रमुख मार्गो युवोनो ने कहा है, इस साल के पहले तीन महीने में विकास दर लोगों के सहयोग और उनके योगदान से बढ़ी है। कोरोनावायरस के चलते लगाए गए उपायों में ढील के बाद ऐसा संभव हो पाया है। उनका आगे कहना है कि मुख्य रुप से घरेलू सामान की खपत में वृद्धि और वैश्विक स्थर पर कोयले, खाद्य तेल और निकेल के निर्यात में बढोत्तरी के चलते पहली तिमाही में आर्थिक विकास देखा गया।

--आईएएनएस

विश्व न्यूज डेस्क !!! 

पीटी/एसकेपी

Share this story