राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कई शहरों में फैला विरोध प्रदर्शन

ईरान के परमाणु संयंत्रों पर अमेरिकी सेना के हमले के बाद ट्रंप की खिलाफत शुरू हो गई है। पूरे अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। दुनियाभर में ईरान पर ट्रंप की कार्रवाई को लेकर 2 धड़े बंटे हुए हैं। कुछ देशों ने कार्रवाई को सही ठहराया तो कुछ देशों ने कार्रवाई की निंदा की। अमेरिका में भी 2 धड़े हैं और खिलाफत करने वाले अब सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनियाभर में विरोध प्रदर्शनों की आशंका के चलते अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
ट्रंप के खिलाफ कहां-कहां हो रहे हैं प्रदर्शन?
BIG BREAKING :
— Luigi (@daddyo_2) June 22, 2025
Mass protests errupt across America as citizens take to the streets in outrage after the US launches attack on Iran.
Demonstrators chant in unison : TRUMP MUST GO - No War in Our Name .......!#Iran #MiddleEast #MiddleEastCrisis #MiddleEastConflict #iranisraelwar… pic.twitter.com/CdbShRpaoD
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के बाहर और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में ट्रंप विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी भीड़ 'ईरान पर युद्ध नहीं' के नारे लगा रही है। अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 50501 आंदोलन शुरू हो गया है, यानी अमेरिका के सभी 50 राज्यों में ट्रंप के खिलाफ 50 प्रदर्शन होने हैं। प्रदर्शन के लिए आंदोलन के तहत मजदूरों को एकजुट किया जा रहा है। देशभर के कई शहरों और राज्यों में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।
इन राज्यों और शहरों में होगा प्रदर्शन
- एशविले, उत्तरी कैरोलिना
- बाल्टीमोर
- सिनसिनाटी, ओहियो
- कोलंबस, ओहियो
- लॉस एंजिल्स
- लुइसविले, केंटकी
- मैनचेस्टर, न्यू हैम्पशायर
- मिल्वौकी
- न्यूयॉर्क सिटी
- प्रोविडेंस, रोड आइलैंड
- रिचमंड, वर्जीनिया
- सैन मार्को, टेक्सास
- सिएटल
- स्प्रिंगफील्ड, मिसौरी
- वाशिंगटन डीसी
ईरान के 3 परमाणु स्थलों पर हमला
बता दें कि 21 जून की देर रात अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। अमेरिका ने ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल पर बंकर बस्टर बम गिराए। नतांज और इस्फ़हान परमाणु स्थलों पर मिसाइलें दागी। अमेरिका के हमले से तीनों परमाणु स्थलों से परमाणु विकिरण तो नहीं हुआ, लेकिन तीनों स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद दुनिया के कई देशों ने राष्ट्रपति ट्रंप की निंदा की है, क्योंकि इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका के उतरने से कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। अगर अमेरिका ने फिर से ईरान पर हमला किया तो हालात और खराब हो सकते हैं। तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने वाला है। इसीलिए दुनिया भर के कई देश अमेरिका से युद्ध से दूर रहने को कह रहे हैं। अमेरिका को युद्ध विराम करने की सलाह दी गई है।