आचार्य लोकेश मुनि को ईरान में राजकीय अंतिम संस्कार का निमंत्रण, वीडियो में जाने 4-5 जुलाई को तेहरान में होगा आयोजन
जैन संत और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण मिला है। यह कार्यक्रम 4 और 5 जुलाई को ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित किया जाएगा।
ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि भारत और ईरान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए आचार्य लोकेश मुनि की उपस्थिति दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और मित्रता का प्रतीक होगी।ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अंतिम संस्कार में लगभग 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए तेहरान में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।
तेहरान में कड़े सुरक्षा इंतजाम
कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को सीमित किया जाएगा ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।ईरान प्रशासन ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है।फिलहाल, इस निमंत्रण को भारत और ईरान के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संवाद के एक अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

