Samachar Nama
×

दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किये बेटे के पैसे तो 10 साल के बेटे ने ठोक दिया मुकद्दमा, जानिए क्या है पूरा सनसनीखेज मामला 

दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किये बेटे के पैसे तो 10 साल के बेटे ने ठोक दिया मुकद्दमा, जानिए क्या है पूरा सनसनीखेज मामला 

क्या आपने कभी सोचा है कि घर की चारदीवारी के अंदर लिया गया कोई फैसला कोर्ट तक पहुंच सकता है? नए साल के तोहफे, नई शादी की तैयारी और फिर अचानक भरोसे का टूटना...यह कहानी रिश्तों की परीक्षा भी है और इंसाफ की मिसाल भी। इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

एक फैसले ने कहानी बदल दी

चाइना वायरल न्यूज़ के मुताबिक, यह मामला हेनान प्रांत के झेंग्झौ शहर का है। 10 साल का शियाओहुई अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपने पिता के साथ रह रहा था। उसने चीनी नए साल के लिए रिश्तेदारों से अपने बैंक अकाउंट में 80,000 युआन (लगभग 10 लाख रुपये) जमा करवाए थे। पिता ने दूसरी शादी करने का फैसला किया और शादी के खर्च के लिए अपने बेटे के अकाउंट से पूरी रकम निकाल ली। बच्चे की सहमति नहीं ली गई। बाद में जब सच्चाई सामने आई, तो बच्चे ने पैसे वापस मांगे।

मामला कोर्ट पहुंचा

पिता ने पैसे वापस करने से मना कर दिया, यह कहते हुए कि पैसे रिश्तेदारों ने दिए हैं और बालिग होने पर ही लौटाए जाएंगे। इसके बाद 10 साल के लड़के का केस कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने साफ कहा कि गिफ्ट का पैसा कानूनी तौर पर बच्चे की पर्सनल प्रॉपर्टी है। चीन में चाइल्ड प्रॉपर्टी राइट्स के तहत, माता-पिता भी बिना वजह पैसे का इस्तेमाल नहीं कर सकते। कोर्ट ने पिता को 82,750 युआन ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया।

Share this story

Tags