Kiara Advani को आखिर क्यों बदलना पड़ा था अपना असली नाम
कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कियारा अपनी पहली ही फिल्म से नेशनल क्रश बन गई थीं।
क्या आप जानती हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम क्या है? कियारा ने इंडस्ट्री में आने से पहले ही अपना नाम बदल दिया था। उनका असली नाम आलिया था।
कियारा ने अपना असली नाम सलमान खान के कहने पर बदला था। सलमान ने कियारा को कहा था कि यह नाम क्लैश पैदा कर सकता है। इसलिए तुम्हें अपना नाम बदलना चाहिए।
कियारा का नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंजाना-अंजानी से इंस्पायर है। इस फिल्म में प्रियंका का नाम कियारा था।
कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। इसमें शेरशाह,कबीर सिंह, लस्ट स्टोरीज और भूल-भूलैया 2 शामिल है।
कियारा और सिद्धार्थ पहली बार फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रैप-अप पार्टी में मिले थे। इस मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
कियारा आडवाणी फिल्मों के अलावा विज्ञापन और एंडोर्समेंट के जरिए पैसे कमाती हैं। विज्ञापन और एंडोर्समेंट की फीस करीब 2-4 करोड़ रूपये है।
जानें क्यों सलमान खान ने क्यों नाम बदलने के लिए कहा था कियारा को सलमान खान ने नाम बदलने की इसलिए सलाह दी क्योंकि कियारा के आने से पहले आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में छा गई थीं और अगर नाम एक जैसा होता तो कियारा को मुश्किल हो सकती थी। सलमान खान ने कियारा को नाम बदलने की सलाह दी तो उन्होंने अपना नाम आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया।
ये था कियारा का अपना असली नाम बदलने का कारण। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें samacharnama.com से।











