शादी की पहली रात क्या करते हैं भारतीय जोड़े
शादी की पहली रात को लेकर बहुत कुछ सोचा जाता है और इसे लेकर नए दूल्हा-दुल्हन को छेड़ा भी जाता है, लेकिन असल में पहली रात पर अधिकतर कपल्स क्या करते हैं आइए जानते हैं।
2013 के सर्वे में सामने आया था कि अधिकतर भारतीय अभी भी अरेंज मैरिज की तरफ बढ़ते हैं। साल 2013 में 75% था। शादी की पहली रात को सेक्स को लेकर भी लोगों की अलग-अलग धारणा थी और कई ये मानते थे कि ये बहुत ही ज्यादा प्रेशर भरी रात होती है।
सर्वे से ये बात भी सामने आई थी कि 16 प्रतिशत रेस्पॉन्डेंट्स शादी के बाद पहली रात को इंटिमेट होने के बाद डिसअपॉइंट ही होते हैं। सर्वे के मुताबिक 9 प्रतिशत लोग शादी के बाद कम से कम दो दिन का इंतज़ार करते हैं इंटीमेट होने के लिए.
शादी के समय बहुत सारी रस्में होती हैं और लोग थकान से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें नींद ज्यादा आती है। अधिकतर जोड़े सोने की कोशिश करते हैं और कुछ तो ऐसे होते हैं जो एक दूसरे से ज्यादा बात भी नहीं कर पाते और थकान के कारण नींद ले लेते हैं।
आजकल शादी के तुरंत बाद ही हनीमून पर जाने का ट्रेंड है। अब शादी के बाद जितनी छुट्टी होगी उसी में सब प्लान करना होगा। ऐसे में अधिकतर जोड़े साथ मिलकर हनीमून की प्लानिंग कर लेते हैं और होटल बुकिंग आदि के बारे में बात करते हैं।
शादी के बाद की पहली रात अक्सर जोड़े बातों में बिता देते हैं। दंपत्ति की बातों की शुरुआत अक्सर इन बातों से होती है कि फाइनली हमारी शादी हो गई। या फिर शादी के बाद कई जोड़े अपनी पूरी रात गिफ्ट खोलने में बिता देते हैं।
अधिकतर जोड़े इस समय में एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। दरअसल, लव मैरिज में तो फिर भी बात करने का समय मिल जाता है, लेकिन अरेंज मैरिज के साथ ये केस नहीं है। अरेंज मैरिज के बाद पहले कुछ दिन एक दूसरे को समझने में निकल जाते हैं। परिवार, आदतें, यादें, कहानियां आदि बहुत कुछ होता है जिसके बारे में नए जोड़े एक दूसरे से पूछते हैं।
कई परिवारों में पहली रात को दुनिया भर के गेम्स होते हैं और पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने को नहीं मिलता है। इन गेम्स के बारे में हमें टीवी और फिल्मों से भी कुछ समझने को मिल सकता है। ऐसे में पहली रात हंसी और खेल-ठिठोली में ही निकल जाती है।
शादी की रात ज्यादातर भारतीय जोड़ों ऐसे बिताते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छा लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी samacharnama.comहरजिन्दगी के साथ।











