ताजमहल के आसपास घूमने की जगहें
आगरा में सात अजूबों में शुमार ताजमहल बेहद ही फेमस जगह है, जहां रोजना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
लेकिन अगर आप आगरा में ताजमहल के अलावा और भी घूमने वाली जगहों की तलाश में हैं, तो यहां कई विकल्प मौजूद हैं।
ऐसे में आज हम आपको ताजमहल के आसपास की सुंदर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इत्मिनान से घूम सकते हैं।
पंच महल आगरा की एक पांच मजिला इमारत है, जो फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी कोने पर स्थित है। आप यहां घूमने जा सकते हैं।
मुगल बादशाह अकबर ने इसे अपनी रानियों के लिए बनवाया था। इसकी खासियत ये है कि यहां 176 खंभे हैं।
अंगूरी बाग को सन 1637 में शाहजहां ने बनाया था। यह भी शाहजहां की रानियों के आराम और नहाने का स्थान हुआ करता था।
यहां शाही स्नान के लिए हमाम बनाया गया था। साथ ही यहां पर रस भरे अंगूरों का बड़े बाग हैं जिन्हें देखना दिलचस्प होगा।
यहां आपको अदभुत कीठम झील देखने को मिलेगी, जिसका पानी मीठा है। यहां तरह-तरह के पक्षी देखने को मिल सकते हैं।











