अब इंस्टाग्राम पर आप भी पा सकते हैं ब्लू टीक
Tue, 7 Feb 2023
एक तरफ जहां ट्विटर को राजनीतिज्ञों का अड्डा माना जाता है, वहीं इंस्टाग्राम को सेलेब्रिटीज का ठिकाना माना जाता है।
हालांकि सभी का अकाउंट वेरिफाई नहीं हो पाता, क्योंकि इसके लिए कुछ नियम निर्धारित होते हैं।
लेकिन यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप हफ्तेभर के भीतर ब्लूटिक प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले आप पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहें, लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर करें।
वहीं ब्लूटिक के लिए सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम की आईडी ओपन कर लें, अब अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
यहां अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। दाईं ओर आपको Account Verification का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
इस तरह आपकी रिक्वेस्ट इंस्टाग्राम तक पहुंच जाएगी। आपके अकाउंट की जांच करने के बाद वेरीफाई कर दिया जाएगा।











