दुनिया के सबसे खतरनाक बीच
अक्सर लोग छुट्टियां एंजॉय करने के लिए बीच पर जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी बीच हैं, जो बहुत ही खतरनाक माने जाते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ बीच के बारे में
सबसे खतरनाक और सबसे अजीबो-गरीब बीचेस की लिस्ट में न्यू स्मिर्ना बीच का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां की शार्क ने सौ से अधिक लोगों पर हमला किया है। ये बीच गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 'द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से भी दर्ज है।
मेक्सिको में मौजूद प्लाया जीपोलाइट बीच दुनिया का सबसे खूबसूरत और खतरनाक बीच है। इस बीच पर इतनी जानलेवा लहरें उठती हैं कि लोग उसमें डूब जाते हैं।
ब्राजील का प्रइआ दी बोआ बीच सबसे खतरनाक बीच है। इस समुद्र की शार्क बेहद खतरनाक हैं, उनकी वजह से यहां पच्चास से भी अधिक हमलों के मामले दर्ज किए गए हैं।
यह बीच हवाई द्वीप में मौजूद है। यहां का पानी बहुत ही शांत है, लेकिन कुछ वर्षों से अभी तक 83 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड केप ट्रिब्यूलेशन बीच है, जिसे खतरनाक बीचेस में गिना जाता है। यहां आपको जेलीफिश, विषैले सांप, मगरमच्छ और कैसोवरीज का खौफ है, जिससे ये एक खतरनाक बीच है।
ऑस्ट्रेलिया का फ्रेजर आइलैंड बहुत ही खतरनाक माना जाता है। यहां बीच के करीब डिंगो नाम के जानलेवा कुत्ते और संमदर के अंदर डंक मारने वाली जैलिफिश मिलती है।
दक्षिण अफ्रिका का गांसबाई बीच को शार्क्स का घर कहा जाता है। इस बीच पर बहुत ही खतरनाक शार्क्स पाई जाती हैं, जिससे यहां लोगों के बीच काफी खौफ है।
क्या आप इन बीचेज पर जाना चाहेंगे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें samacharnama.com











