Indian क्रिकेटर जो खेल से ज्यादा खूबसूरती से बरपाती है कहर
24 साल की हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। उनका जन्म 21 जून 1998 को चंडीगढ़ में हुआ था।
हरलीन को 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रहे महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।
हरलीन देओल एक ऑलराउंडर हैं जो दाहिने हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं।
घरेलू क्रिकेट में हिमाचल के लिए खेलने वाली हरलीन ने फरवरी 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्हें को गुवाहाटी में इंग्लैंड के ही खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू का मौका भी मिल गया।
हरलीन अबतक भारत के लिए 6 वनडे और 20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुकी हैं। 4 साल लंबे करियर में उनके नाम कोई बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं दर्ज है।
उनके नाम 7 वनडे में 104 और 20 टी20 में 199 रन दर्ज हैं। इसी दौरान उन्होंने 2 विकेट वनडे में और 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 में चटकाए हैं।
हरलीन ने अबतक अपने खेल से ज्यादा सुर्खियां खूबसूरती से बटोरी हैं।
हर वक्त मुस्कुराने वाले हरलीन सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।












