छी छी छी... बर्गर में जिन्दा कॉकरोच को पकड़कर खा गई ये लड़की, चंद सेकेंड का VIDEO देख सदमे में पहुंचे लोग
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आमतौर पर कई लड़कियां कॉकरोच को देखकर चीख पड़ती हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में रेस्टोरेंट में बैठी एक लड़की ने जो किया, वो किसी के भी होश उड़ा सकता है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की रेस्टोरेंट में अपने बर्गर का लुत्फ उठा रही है। लेकिन तभी एक कॉकरोच उसकी टेबल पर रेंगता हुआ आ गया। जाहिर है, अब आप सोच रहे होंगे कि लड़की डर के मारे चीखकर वहां से भाग जाएगी। लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की बिना किसी घबराहट या झिझक के उस कॉकरोच को उठा लेती है और फिर उसे अपने बर्गर में दबाकर खाने लगती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। लड़की उसे खा जाती है।
सिर्फ़ कुछ सेकंड की इस क्लिप को देखने के बाद नेटिजन्स हैरान हैं और अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल में आग की तरह फैल रहा है और नेटिजन्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे 'साहसिक' कह रहे हैं, तो कुछ ने इसे 'घृणित' और 'अविश्वसनीय' करार दिया है। कुल मिलाकर, लड़की के इस कृत्य ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, और यह चर्चा का विषय बन गया है।एक यूजर ने कमेंट किया, दीदी को एक्स्ट्रा प्रोटीन की जरूरत होगी। दूसरे ने कहा, ई गोला छोड़ने का समय आ गया है। एक और यूजर ने लिखा, मुझे उल्टी जैसा महसूस होने लगा। एक और यूजर ने कहा, थाईलैंड में यह आम बात है।

