शादी में केक को लेकर हुआ बवाल! दुल्हन के मना करने पर दूल्हे ने खोया आपा और कर दिया बड़ा कांड, VIDEO वायरल

शादी का माहौल, रंग-बिरंगी लाइट्स, मेहमानों की हंसी और केक काटने की रस्म, सबकुछ परफेक्ट लग रहा था। लेकिन एक वायरल वीडियो ने इस खुशनुमा माहौल में ऐसा तड़का लगाया कि सोशल मीडिया हंसी और बहस से भर गया। इस वीडियो में जब दुल्हन ने केक खाने से मना कर दिया तो दूल्हे को इतना गुस्सा आया कि उसने केक को लात मार दी और स्टेज से नीचे उतर गया। जी हां, यह देसी ड्रामा अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
दुल्हन ने केक खाने से मना किया तो दूल्हे को गुस्सा आया
इस वायरल वीडियो में एक शानदार शादी का स्टेज देखा जा सकता है। जहां दूल्हा और दुल्हन केक काटने की रस्म निभा रहे हैं। अपनी शाही साड़ी पहने दुल्हन बड़े प्यार से दूल्हे को केक खिलाती है। कैमरे की तरफ पोज देते हुए वह पूरी रस्म को परफेक्ट तरीके से निभाती है। लेकिन जैसे ही दूल्हे की बारी आती है तो माहौल में ट्विस्ट आ जाता है। दूल्हा केक का एक टुकड़ा लेकर दुल्हन की तरफ बढ़ता है, लेकिन दुल्हन अपना मुंह फेर लेती है और फिर जाकर शाही कुर्सी पर बैठ जाती है। यह छोटी सी हरकत दूल्हे को पसंद नहीं आती। गुस्से से आगबबूला दूल्हा पहले तो अपने हाथ में पकड़ा केक दुल्हन की तरफ फेंकता है और फिर टेबल पर लात मारकर केक को नष्ट कर देता है। इसके बाद वह स्टेज से नीचे उतर आता है और वहां मौजूद मेहमानों में सन्नाटा छा जाता है। वीडियो यहीं खत्म होता है।
खबर लिखे जाने तक इसे 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शादी तो हो गई, आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। दूसरे ने लिखा, "भाई का अहंकार शादी से बड़ा था। तीसरे ने लिखा, "अगर दुल्हन को केक खाना पसंद नहीं है तो उसे मजबूर क्यों किया? दूल्हे को थोड़ा सब्र रखना चाहिए था। चौथे ने लिखा, "हम शादी का एक दिन खुशी से मना सकते थे, गुस्सा करने की इतनी जल्दी क्यों थी?" कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए दूल्हे के गुस्से को "बचकाना" बताया और कहा कि शादी जैसे खास मौके पर इतना गुस्सा दिखाना ठीक नहीं है।