Samachar Nama
×

बेटे को जिंदा निगल गया अजगर जब पेट चीरकर निकाला शव तो फट गया पिता का कलेजा, कमजोर दिल वाले इस VIDEO से रहे दूर 

बेटे को जिंदा निगल गया अजगर जब पेट चीरकर निकाला शव तो फट गया पिता का कलेजा, कमजोर दिल वाले इस VIDEO से रहे दूर 

मानसून के मौसम में सांप निकलने लगते हैं, कई वीडियो इतने डरावने होते हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप ने एक शख्स को जिंदा निगल लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर का पेट काफी फूला हुआ है, जबकि पास में बैठा पिता रो रहा है और अपना सिर पीट रहा है। वीडियो के अंत में यह भी पता चलता है कि शख्स सांप के पास बैठकर क्यों रो रहा है। दरअसल, सांप ने शख्स के बेटे को जिंदा निगल लिया है, पिता सांप के पास बैठकर रो रहा है और अपना सिर पीट रहा है, क्योंकि उसके बेटे का शव सांप के पेट में है।

पिता इतना बेबस है कि रोने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। वह रो रहा है और अपना सिर पीट रहा है, कभी सांप के पेट पर हाथ रखता है तो कभी जमीन पर। पिता की हालत देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग आते हैं और अजगर का पेट चीरकर अंदर से शख्स का शव बाहर निकालते हैं। शव जस का तस है, क्योंकि सांप ने उसे जिंदा निगल लिया था। जब तक लोगों ने सांप का पेट काटा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो देखने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

लोग इस घटना के बारे में जानकर दंग हैं, यह घटना दर्शाती है कि अजगर किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। इस वीडियो को girawadi__official नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, हम कमज़ोर दिल वालों को सलाह देते हैं कि वे यह वीडियो न देखें। लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट किए हैं, हालाँकि यह वीडियो कहाँ का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। दावा किया जा रहा है कि लड़का किसी अनजान जगह पर नहाने गया था, वहीं उसके साथ यह हादसा हुआ।

Share this story

Tags