Samachar Nama
×

प्रतापगढ़ में लापरवाही की तस्वीर, नदी पार करने के लिए पेड़ के तने का सहारा

प्रतापगढ़ में लापरवाही की तस्वीर, नदी पार करने के लिए पेड़ के तने का सहारा

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के डालोट क्षेत्र के उदयाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चे और ग्रामीण नदी पार करने के लिए गिरे हुए खजूर के पेड़ के तने का सहारा लेने को मजबूर हैं।

 

 


बताया जा रहा है कि गांव में नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना इसी तरह जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ती है। बच्चों के लिए स्कूल आने-जाने के दौरान यह रास्ता और भी खतरनाक बन जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां जल्द से जल्द स्थायी पुल बनाने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।

सवाल यही है कि पुल बनने का इंतजार कब खत्म होगा और कब बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा?

Share this story

Tags