Jungle Book: एक तरफ दो खूंखार जैगुआर दूसरी तरफ अकेला सांड…आमने-सामने की भिड़ंत का VIDEO देख कांप जाएगी रूह

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों से जुड़े रोमांचक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर यूजर भी दंग रह जाते हैं। जंगली जानवरों के बीच लड़ाई और शिकार से जुड़े वीडियो अक्सर मन को विचलित कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसे दृश्य भी सामने आ जाते हैं, जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की होती। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो जगुआर एक बैल के सामने आ जाते हैं और उसका रास्ता रोक लेते हैं। इसके बाद जो होता है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
पैंटानल में नेलोर बैल ने जगुआर के जोड़े के संभोग में बाधा डाली जिससे वे भाग गए ,
— अजय मिश्रा (@Pandit_G_143) June 24, 2025
.
यह दृश्य दिखाता है कि जंगल और मवेशियों का सह-अस्तित्व हमेशा शांतिपूर्ण नहीं होता। pic.twitter.com/DqVSwwaEUA
इसे अब तक 432.1k व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- यह दृश्य दर्शाता है कि जंगल और मवेशियों का सह-अस्तित्व हमेशा शांतिपूर्ण नहीं होता। लोगों ने इस पर हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं। एक यूजर ने लिखा है- जंगल में जगुआर का अस्तित्व भी बैल से खतरे में है। वहीं एक अन्य ने लिखा है- जगुआर अलग मूड में था, वरना बैल का यह आखिरी दिन होता।
बैल का सामना दो खूंखार जगुआर से हुआ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो जगुआर एक विशालकाय बैल का रास्ता रोककर खड़े हैं। शुरुआत में आप देखेंगे कि जगुआर बैल को हल्के में लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही बैल उनकी तरफ बढ़ता है, जगुआर की हालत खराब होने लगती है। इसके बाद बैल की तेज रफ्तार देखकर दोनों जगुआर डर के मारे घने जंगल में भागने लगते हैं।