भगोड़े माल्या और ललित मोदी की लंदन में पार्टी! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, खूब सूना रहे खरी खोटी

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कारोबारी मशहूर गाना 'आई डिड इट माई वे' गाते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह एक पार्टी का वीडियो है, जिसका आयोजन खुद ललित मोदी ने किया था। ललित मोदी ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी ने लंदन में आलीशान पार्टी की। इसमें दुनियाभर के 310 लोग शामिल हुए। pic.twitter.com/QXtHOoflq5
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 4, 2025
ललित मोदी की इस पार्टी में उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों समेत तीन सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। पार्टी का यह वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने कैप्शन दिया, "आई डिड इट #माईवे - पिछले रविवार को लंदन में घर पर आयोजित मेरी सालाना समर पार्टी की कुछ तस्वीरें। 310 दोस्तों और परिवार के साथ शानदार रात बिताई, जिनमें से कई इस आयोजन के लिए खास तौर पर आए थे। इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।"
Lalit Modi and Vijay Mallaya swwn jamming at the annual summer party at Lalit Modi's house in London.
— Abhishek Jha (@abhishekjha157) July 4, 2025
Both are living lavish lifestyle, running aways form Indian agencies for allegations of cheating thousands of crore to banks and Indian govt. pic.twitter.com/XUb0mePn0v
क्रिकेटर क्रिस गेल भी पार्टी में शामिल हुए
इस वीडियो में गौर करने वाली एक और बात यह है कि इसमें क्रिकेटर क्रिस गेल भी नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल आईपीएल में खेल चुके हैं। ललित मोदी ने क्रिस गेल को पार्टी में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें 'यूनिवर्सल बॉस' बताया। क्रिस गेल ने इस पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों विवादित शख्सियतों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए वे लिखते हैं- हम इसका भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। एक खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया।
ललित मोदी और विजय माल्या की पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स दोनों से जुड़े विवादों पर चर्चा कर रहे हैं। ललित मोदी भी इस वीडियो को लेकर एक नए विवाद को जन्म देने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं, वे लिखते हैं, "उम्मीद है कि यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल नहीं होगा। निश्चित रूप से विवादास्पद है। लेकिन यही वह चीज है जो मुझे सबसे अच्छी लगती है। आप सभी को खूबसूरत गर्मियों की शुभकामनाएं।"