अश्लीलता फैलाने के आरोप में UP की 2 इन्फ्लूएंसर्स पर दर्ज हुई FIR, ये वायरल VIDEO देखने के बाद खुल जायेगा खून
अभिव्यक्ति की आज़ादी की आड़ में लोग खुद को मशहूर बनाने और फ़ॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में इंटरनेट मीडिया के तमाम चैनलों पर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री परोस रहे हैं। रील बनाने की ऐसी लत लगी है कि हर उम्र के पुरुष और महिलाएं असामाजिक कृत्य करने से नहीं कतरा रहे हैं। संभल ज़िले की दो सगी बहनें काफ़ी समय से इंस्टाग्राम पर ऐसा ही कर रही थीं। अश्लील हरकतों और कमेंट्स के अलावा, वे गालियाँ देकर अपने फ़ॉलोअर्स बढ़ा रही थीं। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ने इन दोनों बहनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों फरार हो गईं।
संबल पुलिस ने बताया था कि महक परी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, और वे घर से फरार हैं।
— Ajay Pandey (@AjayPandeyAas) July 15, 2025
फिर सवाल ये है कि अगर ये फरार हैं, तो अगला वीडियो कैसे पोस्ट हो रहा है? pic.twitter.com/OaG7Mo0ORE
महक परी पर लगे ये आरोप
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गाँव शहबाजपुर कला की दो सगी बहनें 'महक परी 143' नाम से इंस्टाग्राम चैनल चला रही थीं। दोनों लड़कियां इंस्टाग्राम पर अश्लील इशारों, गालियों और अभद्र भाषा वाले वीडियो अपलोड कर रही थीं। दोनों इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर रील बनाती हैं। पिछले छह महीनों में इन दोनों महिलाओं ने 546 पोस्ट किए हैं।इन दोनों के 4.32 लाख फ़ॉलोअर्स हैं। वहीं, जिन 10 लोगों को ये फ़ॉलो करती हैं, वे भी अश्लील सामग्री परोसते हैं। जब गाँव के कुछ लोगों ने ये वीडियो देखे, तो उन्होंने नाराजगी जताई और गाँव में चर्चा शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बच्चों पर इसके दुष्प्रभावों को गंभीरता से लिया और थाने में शिकायत की।ये इंटरनेट मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लील वीडियो अपलोड कर लोगों को डरा-धमका रही थीं।
पुलिस ने संबंधित चैनल की गतिविधियों की जाँच की। वीडियो की समीक्षा करने पर वे अश्लील और भड़काऊ पाए गए। इसके बाद पुलिस ने वीडियो को पेन ड्राइव में सेव कर लिया और दोनों महिलाओं के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की गई, लेकिन दोनों फरार हो गईं। उनके घर पर कोई नहीं मिला।थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि दोनों महिलाएं शहबाजपुर कला गाँव की रहने वाली हैं। ये दोनों सगी बहनें हैं और सोशल मीडिया पर 'महक परी 143' नाम से अकाउंट चला रही थीं। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पहुँचने से पहले ही दोनों घर से फरार हो गईं।
यह वीडियो देखने के बाद आपका गुस्सा आना लाजमी है लेकिन @Uppolice को ग़ुस्सा कब आयेगा यह नहीं पता,
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी ) (@madanjournalist) July 12, 2025
Please arrest Her...
Name:- Mahak Pari
Location : Vill:- Shahbazpur,
Sambhal (Uttar Pradesh) pic.twitter.com/J7ATFnOwu8
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की
असमोली थाना क्षेत्र में दो लड़कियां इंटरनेट मीडिया पर अश्लीलता फैला रही थीं। उनके वीडियो को टैग करके इसकी जानकारी संभल पुलिस को दी गई। पुलिस ने जाँच की तो पता चला कि दोनों लड़कियां असमोली थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनके दो साथी भी हैं जो अमरोहा के रहने वाले हैं।ये रील बनाकर समाज में अश्लीलता फैलाने का काम करती हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इनके घर पर छापेमारी की गई। दोनों फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही, इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को भी इंटरनेट प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है।

