बुलंदशहर के खुर्जा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां एक महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति महिला को बाल पकड़कर पीटता और सड़क पर दौड़ाता नजर आ रहा है.
#बुलंदशहर - ससुर ने बहु को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
— Prashant Kumar Journalist (@prashan02367402) August 23, 2026
खुर्जा में सरेराह महिला से मारपीट का वीडियो वायरल।
वायरल वीडियो में महिला को बाल पकड़कर पीटता नज़र आ रहा अधेड़।
रिश्ते में महिला का ससुर बताया जा रहा है आरोपी, वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल।
थाना खुर्जा नगर कोतवाली… pic.twitter.com/eIlWplH3oF

बीच सड़क पर महिला से मारपीट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहा है. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन आरोपी उसे लगातार पीटता रहता है. घटना के दौरान आसपास लोग भी दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वीडियो खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के नई मंडी के पास का है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है.
आरोपी महिला का ससुर बताया जा रहा
मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने वाला व्यक्ति महिला का ससुर बताया जा रहा है. हालांकि, मारपीट की असली वजह क्या है, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि का इंतजार है.
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
दिनदहाड़े सड़क पर महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.फिलहाल वायरल वीडियो ने इलाके में चर्चा तेज कर दी है. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में मारपीट की वजह क्या सामने आती है और आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.