Samachar Nama
×

आपका भी है सर्दियों में हनीमून मनाने का प्लान तो ये जगहें है आपके लिए सबसे बेस्ट, जानिए इनके बारे में

जोधपुर

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। बदलते लाइफस्टाइल मे अक्सर लोग शादी के बाद हनीमून मनाने जाते है। लेकिन किसी कारणवश आप नहीं जा पाये और इन सर्दियों में बना रहे है जाने का प्लान तो अक्टुबर के महिने का मौसम ​हनीमून के लिए बेस्ट माना जाता है। इसके लिए लोग अक्टूबर के महीने में हॉलिडे पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस महीने में न ज्यादा सर्दी और न ही ज्यादा गर्मी होती है। बरसात के बाद चारों तरफ हरियाली रहती है। रंग-बिरंगे फूलों के खिलने और पक्षियों के चहकने से वातावरण का माहौल बेहद रोमांटिक रहता है। यदि आप भी चाहते है अक्टूबर के महीने में हनीमून सेलिब्रेट करना, तो जरूर करें इन रोमांटिक शहरों की सैर

श्रीनगर

आपका भी है सर्दियों में हनीमून मनाने का प्लान तो ये जगहें है आपके लिए सबसे बेस्ट, जानिए इनके बारे में

श्रीनगर में रोमांटिक वादियां, प्राचीन झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और प्रकृति की खूबसूरती देखने का अलग ही मजा है। इस जगह को भारत में धरती का स्वर्ग माना जाता है। इसके अलावा आप लव लाइफ में रोमांस लाने के लिए शिकारा की सैर कर सकते हैं। लकड़ी से बने नाव को शिकारा कहा जाता है। जम्मू कश्मीर और केरल में शिकारा देखने को मिलती है। आप अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

मसूरी

आपका भी है सर्दियों में हनीमून मनाने का प्लान तो ये जगहें है आपके लिए सबसे बेस्ट, जानिए इनके बारे में

यह शहर देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। अनुमानतः देहरादून से उत्तराखंड की दूरी 35 किलोमीटर है। लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। साथ ही हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल मसूरी आते हैं। मसूरी को पर्वतों की रानी कहकर भी पुकारा जाता है। अगर आप हनीमून ट्रिप के लिए मसूरी जाना चाहते हैं, तो गन हिल जरूर जाएं। यह मसूरी के खूबसूरत जगहों में से एक है। इस हिल से आप हिमालय की खूबसूरत वादियों का नजारा दे सकते हैं। 

जोधपुर

आपका भी है सर्दियों में हनीमून मनाने का प्लान तो ये जगहें है आपके लिए सबसे बेस्ट, जानिए इनके बारे में

इस शहर की गिनती खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में की जाती है। जोधपुर रॉयल लाइफ के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जोधपुर की सैर कर सकते हैं। शहर में कई इमारतें और किले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही पिकनिक और सेल्फी स्पॉट हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ न केवल खूबसूरत पल बिता सकते हैं।

Share this story