राजस्थान का Mount Abu क्यों है देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद ? वायरल वीडियो में देखिये यहां की 4 सबसे खूबसूरत लोकेशन

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अरावली पर्वतमाला में स्थित है। पर्यटक माउंट आबू घूमने के साथ-साथ यहां एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। माउंट आबू दिलवाड़ा जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर चोटी है। देश के कोने-कोने से पर्यटक इस हिल स्टेशन पर आते हैं। पर्यटक यहां रॉक क्लाइंबिंग का मजा ले सकते हैं। पर्यटक यहां आध्यात्मिकता के साथ-साथ ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन में बड़ी संख्या में मंदिर हैं। जिसके कारण माउंट आबू का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। अगर आप माउंट आबू जा रहे हैं तो यहां घेवर मिठाई जरूर खाएं। साथ ही राजस्थानी खाने का भी लुत्फ उठाएं। यह हिल स्टेशन अपने शांत और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा है और एक चट्टानी पठार पर मौजूद है। आइए जानते हैं माउंट आबू हिल स्टेशन में आप कहां-कहां घूम सकते हैं।
नक्की झील
पर्यटक माउंट आबू में नक्की झील घूमने जा सकते हैं। यह एक मानव निर्मित झील है। इस झील को भारत की पहली मानव निर्मित झील होने का श्रेय दिया जाता है। पर्यटक इस झील में बोटिंग कर सकते हैं और आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच सूर्यास्त देख सकते हैं। महात्मा गांधी की अस्थियाँ भी यहीं विसर्जित की गई थीं।
गुरु शिखर
गुरु शिखर पर्वत माउंट आबू का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पर्वत यहाँ के दर्शनीय स्थलों में से एक है। गुरु शिखर तक पहुँचने के लिए लगभग 300 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। यहाँ आप गुरु दत्तात्रेय के मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह स्थान धार्मिक मान्यताओं और मनमोहक दृश्यों दोनों के लिए प्रसिद्ध है। माउंट आबू आने वाले पर्यटक गुरु शिखर पर्वत पर अवश्य जाते हैं।
टॉड रॉक व्यू पॉइंट
यह स्थान इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यह कई अजीबोगरीब आकार की चट्टानों से घिरा हुआ है। टॉड रॉक व्यू पॉइंट से आप आसपास के नज़ारे देख सकते हैं। पर्यटक यहाँ फोटो सेशन भी कर सकते हैं। यह स्थान नक्की झील के पास सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है और नक्की झील आने वाले पर्यटक इस व्यू पॉइंट पर अवश्य जाते हैं। यहाँ की विशाल चट्टानी संरचना पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस चट्टान का आकार मेंढक जैसा है। इस चट्टान पर चढ़कर पर्यटक नक्की झील और आसपास की हरियाली का नज़ारा देख सकते हैं।
दिलवाड़ा जैन मंदिर
पर्यटक माउंट आबू में दिलवाड़ा जेल मंदिर देखने जा सकते हैं। यह यहाँ का एक प्रसिद्ध जैन मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच हुई थी। इस परिसर में पाँच मंदिर हैं। दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर है। सफ़ेद संगमरमर से बने इन मंदिरों की आंतरिक सजावट में जटिल डिज़ाइन हैं।