Samachar Nama
×

Tourist Place:आप तनाव कम करने के लिए, श्रीलंका के इन महत्वपूर्ण स्थानों का करें भ्रमण

जयपुर।आज पूरे विश्व में कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।जिसके कारण लोगों का मानसिक तनाव बढ़ रहा है।आपको पता है कि प्राकृतिक जगहों की सैर करने से हमारे शरीर का तनाव कम करने में मदद करता है।लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस समय बाहर जाने मुश्किल है।ऐसे में आप कोरोना संक्रमण के बाद
Tourist Place:आप तनाव कम करने के लिए, श्रीलंका के इन महत्वपूर्ण स्थानों का करें भ्रमण

जयपुर।आज पूरे विश्व में कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।जिसके कारण लोगों का मानसिक तनाव बढ़ रहा है।आपको पता है कि प्राकृतिक जगहों की सैर करने से हमारे शरीर का तनाव कम करने में मदद करता है।लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस समय बाहर जाने मुश्किल है।ऐसे में आप कोरोना संक्रमण के बाद कुछ खास जगहों पर घुमने जाकर अपने बढ़ते तनाव को कम कर सकते है। ऐसे में श्रीलंका आपके भ्रमण के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Tourist Place:आप तनाव कम करने के लिए, श्रीलंका के इन महत्वपूर्ण स्थानों का करें भ्रमणश्रीलंका में कई खूबसूरत जगहें हैं, जो विदेशी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है और यह भ्रमण करने से मन का शांत मिलती है।जिसके कारण लोग इन जगहों पर बार-बार भ्रमण के लिए आते है।इसलिए आज के इस लेख में हम आपको श्रीलंका के कुछ ऐसे ही दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे है।जिनका आप कोरोना संक्रमण के बाद एक बार भ्रमण अवश्य करें।श्रीलंका में एला एक बेहद की खूबसूरत प्राकृतिक जगह है जहां भ्रमण करने से मन प्रश्नचित हो जाता है।आप पहाड़ों और जंगल से गुजरने वाली ट्रेन और श्रीलंका के एला में बाहर के खूबसूरत नज़ारे का आनंद लेकर अपने तनाव को कम कर सकते है।श्रीलंका में नुवारिलिया बेहद रोमांचकारी प्राकृतिक जगह है जहां पर लाखों विदेशी पर्यटक घुमने आते है।श्रीलंका की केलवानी नदी, नुवारिलिया पर्वत से निकलती है, जिसे श्रींलका की राजधानी कोलंबो की जीवन रेखा माना जाता है। नुवाराइलिया एक पहाड़ी शहर है जो समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।यहां पाएं जाने वाले नेल्लु फूल के के कारण इस स्थान का नाम नुवेरिलिया रखा गया जो चौदह वर्षों में एक बार खिलता है।श्रींलका में पिनावाला हाथी नारंगी नामक स्थान सैलानियों के लिए खास जगहों में से एक जगह मानी जाती है।क्योंकि श्रीलंका के इस स्थान पर हाथियों और उनके बच्चों के प्राकृतिक करतब देखने को मिलता है।

Share this story