भारत की वो अनसुलझी जगह, जिनके आगे साइंस भी हुआ फेल, क्या आप भी घूमना चाहेंगे ऐसी जगह,यहाँ जाने डिटेल

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,भारत में घूमने लायक कई ऐसी जगहें हैं जिनके दीवाने विदेशी भी हैं। हमारे देश में कुछ ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती के मामले में विदेशों से भी आगे हैं। वहीं, कई जगहें ऐसी भी हैं जिनके रहस्यों को विज्ञान भी नहीं समझ पाया है। अगर आप इन जगहों की कहानियां सुनेंगे तो शायद आपको यकीन नहीं होगा।इनमें कई ऐतिहासिक जगहों के नाम शामिल हैं. तो, यहां हम भारत की उन रहस्यमयी जगहों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके रहस्य को विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया है। तो इस यात्रा वृतांत में हम आपको उन चुनिंदा जगहों की सैर कराने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद जानते भी नहीं होंगे।
अजंता-एलोरा की गुफाएँ
महाराष्ट्र में मौजूद अजंता एलोरा की गुफाएं भी काफी रहस्यमयी मानी जाती हैं। इसका इतिहास 4 हजार साल पुराना माना जाता है। अजंता में लगभग 30 गुफाएँ और एलोरा में 12 गुफाएँ हैं। कहा जाता है कि इस चट्टान के नीचे एक शहर भी बसा हुआ है। ये गुफाएं पहाड़ को काटकर बनाई गई थीं, लेकिन उस समय कोई मशीनरी नहीं थी।
भानगढ़ किला
राजस्थान का भानगढ़ किला काफी मशहूर है। यह किला जयपुर से 32 मील दूर है। लेकिन इस किले से कई भूत-प्रेत की कहानियां जुड़ी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह किला 17वीं शताब्दी से ही भुतहा बना हुआ है। आज भी लोगों का मानना है कि यहां भूत-पिशाचों का वास है।
रूपकुंड झील
उत्तराखंड की इस झील के बारे में जो भी सुनता है उसके सामने इंसानों के कंकाल घूमने लगते हैं। रूपकुंड झील उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध झील है। जमीन के सापेक्ष इस झील की ऊंचाई 5,029 मीटर है। इस झील के आसपास कई मानव कंकाल देखने को मिलेंगे।
लेपाक्षी मंदिर
देश के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी मंदिर बेहद रहस्यमय है। दरअसल, इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर में 70 खंभे हैं। बता दें कि यहां एक खंभा भी है, जो छत के सहारे हवा में लटका हुआ है।