Samachar Nama
×

दुनिया के वो भूतिया महल जिनके भीतर है भूत का साया,यहाँ की सरकार ने भी लगाया यहाँ जाने पर बैन 

दुनिया के वो भूतिया महल जिनके भीतर है भूत का साया,यहाँ की सरकार ने भी लगाया यहाँ जाने पर बैन 

भूतों को लेकर बहुत कंफ्यूजन है। विज्ञान कहता है कि भूत जैसी कोई चीज नहीं होती तो वहीं लोगों की तमाम ऐसी कहानियां मिल जाएंगी जो आपको भूतों पर यकीन करने पर मजबूर कर देंगी। हम भी इस पर ज्यादा विमर्श की बातें नहीं करते हैं, आपको दुनिया भर के लोगों के एक्सपीरियंस के मुताबिक कुछ भूतिया महल के बारे में बता रहे हैं। कहते हैं इन सात महलों में आत्माओं का वास है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में एक नाम, भारत के भी महल का है। 

नियाग्रा स्क्रीमिंग टनल, कनाडा 
 
कनाडा के नियाग्रा फाल के पास एक टनल है। बताते हैं कि इस टनल के जरिए किसान आते-जाते थे। एक दिन किसी हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी। तब से ही यहां कई तरह की घटनाओं की जानकारी सामने आई। अभी भी लोगों का दावा है कि इसे देखकर लगता है कि टनल के बीच में माचिस की तीली जल रही है। 

मोंट क्रिस्टो, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित मोंट क्रिस्टो की भूतिया कहानियां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस जगह को टीवी शो वगैरह में भी दिखाया जाता है। कहते हैं कि यहां के दरवाजे खुद ब खुद खुलते हैं और खुद ही बंद भी हो जाते हैं। इसके अलावा एक कहानी ये भी है कि यहां की राजकुमारी मिसेज क्राली अपने पति की मौत के बाद 23 सालों में सिर्फ 2 ही बार घर से बाहर निकली थी। 

द एंशिएंट रैम इन
 
ये एक होटल है। जोकि इंग्लैंड के पोर्ट्स पॉन्ड के पास एक अंडर एज पर बना हुआ है। 11 सदी का ये होटल भयानक और खूंखार भूतहा कहानियों के लिए मशहूर है। कहते हैं कि 11वीं सदी के इस होटल में एक ऐसा दौर था जब बच्चों को पकड़कर जिंदा काट दिया जाता था। लोगों का दावा है कि कभी कभी यहां रात में अपने आप जलती हुई आग नजर आती है। 

हाईगेट सिमिट्री, लंदन 
 
वैसे तो कहते हैं कि ये भूत-प्रेत का ताम-झाम सिर्फ अपने भारत में ही होता है लेकिन लंदन वाले भी इससे अछूते नहीं है। लंदन में साल 1893 में एक कब्रिस्तान बनाया गया था। पहले यहां छोटी मोटी घटनाओं की जानकारी मिलती थी लेकिन फिर यहां की घटनाएं अखबारों में छपने लगी। कुछ लोगों ने दावा किया है कि कब्रिस्तान के पास एक महिला दिखाई देती है, जिसकी दोनों आंखों से खून निकलता है। लोग तो आज भी इसे देखने का दावा करते हैं।  

पॉमराय का किला, लंदन
 
कहानी है कि इस महल की राजकुमारी मार्गेट पॉमसराय कमाल की सुंदर थीं। उनकी सुंदरता से उनकी बहन एलिनर भी जलती थी। जलन की वजह से एक दिन एलिनर ने राजकुमार पॉमसराय को महल के एक हिस्से में बंद कर दिया और किसी को बताया नहीं। बंद हिस्से में राजकुमारी चीखती चिल्लाती रहीं लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। भूख प्यास से वो मर गईं। इसी कहानी के आधार पर लोग बताते हैं कि उनकी आत्मा आज भी उस महल में घूम रही है। 

एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड
 
यह बिल्डिंग हॉलीवुड भूतहा फिल्मों में दिखाए जाने वाली भूतिया हवेली की तरह ही दिखाई देती है। भयानक घने जंगलों के बीच में एक पहाड़ी पर बना यह महल रात के अंधेरे में और भी ज्यादा डरावना दिखाई देता है। कहते हैं यहां कई सारे सैनिकों को एक साथ मार दिया गया था और कई सैनिक प्लेग की वजह से मर गए थे। उन सैनिकों की आत्मा झुंड में घूमती हैं और एक साथ आवाजें भी निकालती है।

Share this story

Tags