जितनी खूबसूरत उतनी ही मंहगी है ये जगह, एक रात रूकने की कीमत जान कर उड़ जाएंगे आपके होश

दोस्तों वैसे तो दुनिया में हर जगह पर कुछ ना कुछ खास होता ही हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आप किसी होटल में जाए और उसका एक रात का किराया आपको कंगाल कर दें तो आपको कैसा लगेगा। जी हां, पिंक सिटी जयपुर में यह आलिशन होटल मौजूद हैं जिसका एक रात का किराया करीब 10 लाख रूपए हैं। यह जगह खूबसूरती के साथ साथ मंहगी भी है जो आपकी जेब पर अच्छा खासा असर छोड़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस जगह के बारे में।
जयपुर अपने पर्यटक स्थलों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और यहां पर देश के कोने कोने से लोग घूमने आते हैं। और इसकी खूबसूरती को अपनी यादों में कैद कर ले जाते हैं। जयपुर में पर्यटक स्थलों के अलावा एक ऐसी होटल हैं जो सबसे खूबसूरत हैं। यह होटल प्राचीन समय में किला थी और बाद में इसे स्कूल बनाया गया और अब इसे पर्यटकों के रूकने की जगह यानी होटल बना दिया गया हैं। इस होटल का नाम हैं रामबाग पैलेस।
रामबाग पैलेस को देश का सबसे महंगा होटल कहा जाता हैं। यह होटल जितना आलीशान हैं उतना ही मंहगा भी। जिसकी एक रात कि किमत करीब 10 लाख रूपए देनी पडती हैं। हम आपकों बता दे कि दरअसल यह किराया 1800 स्क्वायर फिट में बने गै्रंड प्रेसिडेंशियल वन बेडरूम सुईट का है।
इसके अलावा यहां पर गै्रंड रॉयल वन बेडरूम का किराया करीब आठ लाख रूपए हैं और रॉयल वन बेडरूम का किराया लगभग चार लाख रूपए हैं। इस होटल का कोना कोना बहुत खूबसूरत हैं और कलात्मक भी है।
तो अगर आपके पास पैसों की कमी नहीं है तो आप भी इस आलीशान होटल में जाकर रूक सकते हैं मगर इसके लिए आपको अपनी जेब से 10 लाख रूपए खर्च करने होंगे।